फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   according to palmistry forehead size tell us many secrets

माथे की बनावट से जानिए अपना भविष्य और स्वभाव

Sat, 20 Apr 2019 02:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 20 Apr 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
according to palmistry forehead size tell us many secrets
माथे की बनावट

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अध्ययन से हथेली पर बनने वाली रेखाओं और अलग-अलग तरह के निशानों से व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारियां प्राप्त की जाती हैं। इसके अलावा माथे की बनावट को देखकर भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताया जाता है। माथे की लकीरों और बनावट को देखकर आप जान सकते हैं कि कौन ज्ञानी होगा, कौन धनी या आर्थिक रूप से परेशान रहेगा। आइए जानते हैं माथे की बनावट से व्यक्ति का भाग्य और स्वभाव कैसा होता है।

विज्ञापन


- समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस किसी के माथे का आकार बड़ा होता है वह व्यक्ति बहुत ही तेज दिमाग का होता है। ऐसा व्यक्ति अपनी कुशलता और चालाकी से अपनी हर बात दूसरों से मनवा लेता है। ऐसे व्यक्ति को प्रशासनिक सेवा में काम करने को मिलता है।
विज्ञापन


- समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का सिर के साथ माथा भी बड़ा होता है वह बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। ऐसे व्यक्ति ज्ञानी होने के साथ कई विषयों के जानकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जिस किसी का माथा पतला होता है वह व्यक्ति स्वभाव से काफी भावुक होता है। ऐसा व्यक्ति अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल दूसरे के कहने पर करता है।

- जिस व्यक्ति का सिर चिकना और चमकीला होता है वह प्रतिभाशाली और गुणवान होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी प्रतिभा और ज्ञान से धन संपत्ति अर्जित करते हैं।

- माथे पर रेखाएं भी बनी हुई होती है जिस किसी के माथे की रेखाएं जिनकी गहरी और अटूट होती है वह लंबे समय तक जीवित रहता है। ऐसे व्यक्ति दार्शनिक और गहरी सूझबूझ रखने वाले होते हैं।

- जिस किसी का माथे आगे की तरफ निकला हुआ होता है वह बहुत ही भाग्यशाली और तीव्र बुद्धिवाला व्यक्ति होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed