फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   propose day moolank 3 love

ऐसे रखें प्रेम प्रस्ताव वो कर नहीं पाएगी इंकार

Sun, 09 Feb 2014 09:07 AM IST
राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली। Updated Sun, 09 Feb 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
propose day moolank 3 love

वैलेंटाइन्स वीक शुरु हो चुका है। 8 फरवरी को प्रपोज डे है। इस दिन अगर आप अपना प्रेम प्रस्ताव किसी के सामने रखने जा रहे हैं तो सबसे पहले यह जान लें कि आप जिसे प्रपोज करने जा रहे हैं वह आपका प्यार कबूल करेगा या नहीं।

विज्ञापन


यह जानना बहुत ही आसान है इसके लिए बस आपको अपने जन्मतिथि और जिसे प्रपोज करने जा रहे हैं उसकी जन्म तिथि मालूम होनी चाहिए।

अंक ज्योतिष कहता है अगर आप अपने मूलांक के मित्र मूलांक वालों के सामने प्रेम प्रस्ताव रखेंगे तो प्रेम की स्वीकृति मिलने की संभावना अधिक रहती है। अब तक हम मूलांक एक और मूलांक दो के बारे में बात कर चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, राशि के अनुसार जानें प्यार के बारे में क्या सोचती हैं महिलाएं


इस अंक में बात करते हैं मूलांक तीन के बारे में हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का मूलांक 3 है वह अगर मूलांक 6 और 9 वाले व्यक्ति के सामने प्रेम प्रस्ताव रखें तो प्रेम स्वीकार होने की संभावना बहुत अधिक रहती है। इनके साथ प्रेम सफल भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, राशि के अनुसार जानें पुरुषों के प्यार करने का अंदाज


मूलांक 1, 2, 5 और 7 मूलांक वाले व्यक्ति के साथ भी इनकी दोस्ती अच्छी निभती है। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होने में कुछ वक्त लग सकता है। छोटे-मोटे विवाद संभव हैं।

लेकिन मूलांक 4 और 8 वाले व्यक्ति के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। यहां ना होने की संभावना अधिक रहती है। अगर दोस्ती है तो बात बिगड़ भी सकती है। अगर प्यार स्वीकार भी हो जाए तो लंबे समय तक रिश्ता नहीं रह पाता है क्योंकि अक्सर मतभेद होता रहता है।

मूलांक जानने की विधि
अपनी जन्म तिथि, जन्म मास और जन्म वर्ष के अंकों को आपस में जोड़ लें। इसके बाद जो अंक आएगा वही आपका मूलांक होगा। इसी तरह उनका भी मूलांक जान लें जिनके सामने आप प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं।


मूलांक जोड़ने का तरीका
अगर किसी का जन्मदिन 24 जनवरी 1982 है तो लिखेंगें 2+4 +1 +1+9+8+2=27 मूलांक 10 से कम होना चाहिए इसलिए 27 को भी आपस में जोड़ेंगे 2+7=9 यानी जिस व्यक्ति का जन्म 24 जनवरी 1982 को हुआ है उनका मूलांक होगा 'नौ'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed