फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   how moolank one person improve luck

इन उपायों से मूलांक एक वाले बन सकते हैं धनवान

Wed, 04 Sep 2013 03:55 PM IST
Updated Wed, 04 Sep 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
how moolank one person improve luck

शास्त्र पुराण से लेकर धर्म गुरूओं तक सभी यही कहते हैं कि व्यक्ति जन्म के साथ ही बंद मुट्ठी में अपना भाग्य लेकर आता है। जिनका भाग्य मजबूत और प्रभावशाली होता है वह कम परिश्रम से ही जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाते हैं और धन वैभव से संपन्न जीवन का सुख प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन


ऐसे लोगों को लोग भाग्यशाली कहते हैं। लेकिन हर व्यक्ति के हाथों में ऐसी भाग्य रेखा नहीं होती है। अंकशास्त्र में कहा गया है कि भले ही कोई व्यक्ति कमजोर भाग्य लेकर पैदा हुआ है लेकिन जिस प्रकार विटामिन और पोषक तत्वों से कमजोर आदमी को बलवान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


ठीक उसी प्रकार कुछ सामान्य उपाय से भाग्य को भी बलवान बनाया जा सकता है। सबसे पहले हम मूलांक एक वालों की बात करें कि वह कैसे अपने भाग्य को मजबूत बना सकते हैं। अगर आपको अपना मूलांक नहीं पता है तो सबसे पहले यह जान लें कि मूलांक क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंक ज्योतिष में बताया गया है कि किसी भी महीने में 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को जिनका जन्म हुआ है उनका मूलांक एक होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य है। ऐसे व्यक्तियों को सूर्य को बलवान बनाना चाहिए।


मूलांक एक के व्यक्ति साहसी और जिद्दी होते हैं

सूर्य सभी ग्रहों के राजा हैं। ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती है कि किसी व्यक्ति की कुण्डली में भले ही सभी ग्रह कमजोर हों लेकिन अकेला सूर्य बलवान हो तब भी सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति सभी समस्याओं और बाधाओं को पार करके जीवन में उन्नति की ओर बढ़ता रहता है।

सूर्य को बलवान बनाने के उपाय
सूर्य को बलवान बनाने के लिए लगातार तीस रविवार व्रत रखें।
लाल वस्त्र पहनकर उगते सूर्य को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
पिता एवं गुरूओं का आदर करें और नियमित इनसे आशीर्वाद प्राप्त करें।
लाल गाय को गुड और गेहूं के आटे से बनी पूरी खिलाएं।
सूर्यकांत मणि अथवा माणिक्य धारण करें।
घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा में रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed