{"_id":"65c5a541ea32524d5c03e338","slug":"mauni-amavasya-2024-donat-these-thing-as-per-zodiac-sign-to-fulfilled-wishes-2024-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या आज, राशि के अनुसार दान करने से मनोकामनाएं होंगी पूर्ण","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या आज, राशि के अनुसार दान करने से मनोकामनाएं होंगी पूर्ण
Fri, 09 Feb 2024 09:39 AM IST
आशिकी पटेल
अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 09 Feb 2024 09:39 AM IST
सार
Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या शुक्रवार सुबह प्रातः 8 बजकर 3 मिनट से लेकर शनिवार तड़के 4 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष मान्यता के अनुसार अमावस्या के दिन सूर्य व चन्द्रमा के साथ रहने से चन्द्रमा तेजहीन हो जाता है।
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर राशि के अनुसार दान करने से मनोकामनाएं होंगी पूर्ण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mauni Amavasya 2024: सनातन धर्म में माघ अमावस्या यानी मौनी अमावस्या का बहुत महत्व माना गया है। इस दिन दान पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करना विशेष रूप से फलदायी है। शास्त्रों में उल्लेख है कि इस दिन मुनियों के समान आचरण रखकर स्नान करना चाहिए और 24 घंटे का मौन व्रत संकल्प रखते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देना चाहिए।
विज्ञापन
मौनी अमावस्या शुक्रवार सुबह प्रातः 8 बजकर 3 मिनट से लेकर शनिवार तड़के 4 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष मान्यता के अनुसार अमावस्या के दिन सूर्य व चन्द्रमा के साथ रहने से चन्द्रमा तेजहीन हो जाता है। चन्द्रमा मन का नियंत्रक होता है, इसलिए इस दिन मन की स्थिति विचलित रहती है। सूर्य भी शनि की राशि में होते हैं, इसलिए मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखकर दान पुण्य करने से मानसिक ऊर्जा का संतुलन बना रहता है।
विज्ञापन
सूर्य और चन्द्रमा का मकर राशि में अमावस्या के दिन होने से प्राणदायिनी ऊर्जा का सृजन जल में होता है। पवित्र नदियों में स्न्नान करने से जहां शरीर का शुद्धिकरण होता है, वहीं मौन व्रत धारण कर दान-पुण्य करने से मन की अशुद्धियां दूर होती हैं। इस दिन मौन धारण कर दान करने वाले प्राणी को मुनिपद की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या के दिन राशि के अनुसार वस्तुओं का दान करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है, घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
मेष व वृश्चिक राशि
मेष तथा वृश्चिक राशि के जातकों को मौनी अमावस्या के दिन लाल मसूर की दाल, लाल चंदन, लाल वस्त्र,तांबा और सिंदूर दान करने से लाभ होगा।
तुला और वृषभ राशि
तुला अथवा वृषभ राशि के जातक को मौनी अमावस्या के दिन सफेद वस्त्र, कपूर, अगरबत्ती, दही, चावल, चीनी, दूध आदि का दान करना चाहिए।
मिथुन और कन्या राशि
इस राशि के जातक को मौनी अमावस्या के दिन हरी सब्जी, हरी दाल, हरा फल, हरा वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक को दूध,दही, चावल, सफेद वस्त्र, चीनी, मोती, शंख, कपूर आदि का दान करना शुभ रहता है।
सिंह राशि
गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चन्दन, माणिक्य, शहद, केसर, घी, कुमकुम आदि दान करें।
धनु और मीन राशि
धनु अथवा मीन राशि के जातक को इस दिन पीला वस्त्र, हल्दी, पीला अनाज, केला, धार्मिक पुस्तक, केसर, चने की दाल आदि का दान करना चाहिए।
मकर और कुंभ राशि
इन राशि के जातक को मौनी अमावस्या के दिन काला तिल, काला वस्त्र, लोहा, काली उड़द की दाल, काला फूल , चमड़े की चप्पल, काली मिर्च,काजल आदि का दान करना चाहिए।