फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Mantra jaap for wealth prosperity and get money

रोज सुबह उठते ही कर लिया ये काम और इस मंत्र का केवल एक बार जाप, तो बनते चले जाएंगे सारे काम

Tue, 13 Apr 2021 05:58 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 13 Apr 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Mantra jaap for wealth prosperity and get money
प्रातः उठकर सबसे पहले करें अपनी हथेलियों के दर्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शास्त्रों में मनुष्य की दिनचर्या के बारे में भी महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। यदि शास्त्रों में बताए गए नियमों के अनुसार दिन का आरंभ किया जाए, तो मनुष्य अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। कहां भी जाता है कि यदि दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। हालांकि आज के समय में लोग शास्त्रों में बताए गए नियमों का पालन नहीं कर पाते हैं, लेकिन सुबह के समय यदि कुछ कार्य नियमपूर्वक किए जाएं तो जीवन की परेशानियां कम होने लगती हैं। ज्योतिष और शास्त्रों में एक ऐसे कार्य और मंत्र के बारे में बताया गया है जिसका प्रतिदिन सुबह उठते ही जाप करने से आपके पूरे दिन के सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के सफल हो जाते हैं और आपका पूरा दिन अच्छा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सा है वह मंत्र...

विज्ञापन

मनुष्य को प्रातः जल्दी उठना चाहिए और प्रतिदिन स्नान करना चाहिए। पूजा पाठ करना चाहिए। यह बात तो सभी को पता है लेकिन इसके अलावा भी एक कार्य है जो सुबह उठने पर सबसे पहले करना चाहिए। शास्त्रों में एक ऐसा उपाय बताया गया है जिसे यदि सर्वप्रथम, व्यक्ति द्वारा स्नान करने से पहले, यानि की सुबह आंख खुलते ही किया जाना चाहिए। यदि इस शास्त्रीय नियम को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया जाए तो व्यक्ति एक संतुष्ट और सकारात्मक जीवन व्यतीत कर सकता है। जानिए कि प्रातः आंख खुलते ही क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रों के अनुसार मनुष्य को प्रातः जागते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को एकसाथ मिलाकर उनके दर्शन करने चाहिए, ध्यान रखें कि आंख खुलते ही सबसे पहले यह कार्य करना है। हथेली देखने से पहले किसी भी वस्तु या व्यक्ति को न देखें। इस कार्य को अपने जीवन का नियम बना लें। इसके साथ ही आपको हथेली देखते समय एक मंत्र का उच्चारण भी करना चाहिए। जानिए मंत्र...

 

अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर देखते समय इस मंत्र का कम से कम एक बार जाप अवश्य करें, आप एक से अधिक बार भी मंत्र उच्चारण कर सकते हैं। 

मंत्र- “कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती। 

        करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।“

 

अर्थात् हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में विद्यादात्री सरस्वती और मूल भाग में भगवान गोविन्द (ब्रह्मा) का निवास है। प्रभात यानि (सुबह का समय) में मैं इनका दर्शन करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed