{"_id":"64b52f9a1c25a9b3720f3577","slug":"mangalvaar-ke-upay-never-do-these-mistakes-on-tuesday-in-hindi-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mangalvar ke Upay:सावन के तीसरे मंगलवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, हनुमान जी हो जाएंगे नाराज","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Mangalvar ke Upay:सावन के तीसरे मंगलवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, हनुमान जी हो जाएंगे नाराज
Tue, 18 Jul 2023 10:17 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 18 Jul 2023 10:17 AM IST
सार
जिन लोगों का मंगल भारी होता है उस व्यक्ति को मंगलवार के दिन गलती से भी ये कार्य नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो कार्य।
विज्ञापन
सावन का तीसरा मंगलवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Mangalvar ke din kya karen kya nahi : 18 जुलाई से अधिक मास आरंभ हो रहा है। और इस दिन सावन मास का तीसरा मंगलवार भी है। मंगलवार का दिन हनुमान पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। सावन के तीसरे मंगलवार को बजरंगबली की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से की जाती है। इस दिन पूरे श्रद्धा-भाव से हनुमान जी की पूजा की जाए और विशेष बातों का ध्यान रखा जाए तो शुभ फल की प्राप्ति जरूर होती है। जिन लोगों का मंगल भारी होता है उस व्यक्ति को मंगलवार के दिन गलती से भी ये कार्य नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो कार्य।
विज्ञापन
मंगलवार के दिन भूलकर भी ना करें ये गलती
- हनुमान जी को भूल कर भी दूध से बनी मिठाई का भोग नहीं लगाना चाहिए, इससे बंजरबली रुष्ट हो जाते है।
- हनुमान जी को बूंदी, बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए, ये भगवान को बहुत प्रिय है।
- मंगलवार के दिन मांस और मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- तामसिक चीजों का सेवन करने से आपको अपने जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- मंगलवार के दिन जो लोग बजरंगबली का व्रत रखते हैं उन्हें भूलकर भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
- मंगलवार के दिन ब्रह्मचर्य के पालन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी ने अपने पूरे जीवन भर ब्रह्मचर्य का ही पालन किया।
- मंगलवार के दिन शुक्र और शनि से जुड़ा कोई काम नहीं करना चाहिए।
- इस दिन वस्त्र भी हमें लाल या नारंगी रंग के पहनने चाहिए।
- मंगलवार के दिन हमें नाखून नहीं काटने चाहिए, न ही बाल कटवाने चाहिए और ना ही दाढ़ी बनवानी चाहिए।
विज्ञापन
Budh Gochar 2023: 25 जुलाई को बुध ग्रह करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
विज्ञापन
Vastu Tips: फटा पर्स फेंकने की जगह कर लें ये काम, हो जाएंगे धनवान