Mangal Gochar 2022: इन राशियों पर होगी मंगल देव की कृपा, आर्थिक तरक्की के भी बन रहे हैं योग
Mangal Gochar 2022: हम सभी नववर्ष में प्रवेश कर चुके हैं और ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह साल बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। मंगल का राशि परिवर्तन 16 जनवरी 2022 को होगा। मंगल इस दौरान धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल के धनु राशि में गोचर करने से काई राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mangal Gochar 2022: हम सभी नववर्ष में प्रवेश कर चुके हैं और ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह साल बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। साल 2022 में भी कई ग्रहों का गोचर होगा जिसमें मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन भी शामिल है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन 16 जनवरी 2022 को होगा। मंगल इस दौरान धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल के धनु राशि में गोचर करने से काई राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिनको मंगल के गोचर से लाभ मिलेगा।
मेष
मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों को अच्छा परिणाम देगा। मंगल के गोचर काल में मेष राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है। यदि आप कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो इस दौरान निवेश भी आपको लाभ दिलाएगा। मेष राशि के जातकों पर मंगल की विशेष कृपा इसलिए भी रहेगी क्योंकि मंगल ग्रह मेष राशि का स्वामीग्रह है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में भी आपको आर्थिक तरक्की और पदोन्नति भी मिलेगी।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी मंगल का गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मिथुन राशि के जो जातक व्यवसाय या नौकरीपेशा हैं उन्हें शतप्रतिशत सफलता हासिल होगी। धनु राशि में मंगल के गोचर से मिथुन राशि के जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही जो नवविवाहित हैं उनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।
मीन
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों के लिए भी शुभ परिणाम लेकर अआएगा। इस दौरान मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करने से कोई नहीं रोक पाएगा। लंबे समय से चली आरही आर्थिक परेशनियां अब दूर होंगी। आपकी राह में बाधा डाल रहे शत्रुओं कि हर चाल असफल होगी। मीन राशि के जातक जिस भी काम में जी तोड़ मेहनत करेंगे उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।