फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Maha Shivratri 2022 Do these astrological remedies on Maha Shivratri money related problems may removed

Maha Shivratri 2022: आज महाशिवरात्रि पर करें ये ज्योतिषीय उपाय, दूर होंगी पैसे संबंधी समस्या

Tue, 01 Mar 2022 03:28 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 01 Mar 2022 03:28 PM IST
सार

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना करने से भगवान भोलेनाथ सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो इस महाशिवरात्रि पर आप कुछ ज्योतिषीय उपाय करके इन बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2022 Do these astrological remedies on Maha Shivratri money related problems may removed
Mahashivratri 2022: आर्थिक स्थिति कमजोर है तो महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय। - फोटो : istock

विस्तार

Maha Shivratri 2022: 01 मार्च yanii आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। शास्त्रों में भगवान शिव को औघड़ दानी कहा गया हैं। शिव का यह नाम इसलिए है क्योंकि यह थोड़ी सी भक्ति से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और तुरंत भक्तों की मनोकामना को पूरी करते हैं। इसलिए निश्छल भावना से पूजा-पाठ करने वाले लोगों को भगवान शिव अति प्रिय हैं। इस दिन भक्त विशेष पूजा पाठ कर भगवान शिव की अराधना करते हैं। मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना कर शिव की भक्ति की शक्ति से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो इस महाशिवरात्रि पर आप कुछ ज्योतिषीय उपाय करके इन बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय-

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर करें ये ज्योतिषीय उपाय 

  • महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का दही से रुद्राभिषेक करने से संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। 
  • यदि भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। 
  • धन प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का शहद और घी से अभिषेक भी अच्छा माना जाता है। 
  • रुके हुए धन की प्राप्ति करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। 
  • विज्ञापन
  • महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र का शाम के समय 108 बार जप करें।
  • अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर है तो महाशिवरात्रि के दिन आप शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें और ॐ  नम: शिवाय मंत्र का जप करें। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यदि नौकरी या व्यापार में परेशानी चल रही है तो महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखें और शिवलिंग पर जल में शहद मिलाकर अभिषेक करें। साथ ही अनार का फूल चढ़ाएं।
  • महाशिवरात्रि पर जरूरतमंदों की मदद करने से जीवन में सभी प्रकार की समस्याओं का अंत होगा। 
  • यदि आपको अपनी कोई इच्छा पूर्ति की चाह हो तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय वस्तुएं जरूर अर्पित करें। 
  • चांदी के लोटे द्वारा महाशिवरात्रि पर जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए ॐ नम: शिवाय  और ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का 108 बार जप करने आर्थिक उन्नति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed