फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   lunar eclipse 2021 date chandra grahan on November 19 Pregnant women should take these precautions during lunar eclipse

Chandra Grahan 2021: आज लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए ये सावधानियां

Fri, 19 Nov 2021 07:39 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 07:39 AM IST
विज्ञापन
lunar eclipse 2021 date chandra grahan on November 19 Pregnant women should take these precautions during lunar eclipse
ग्रहण काल के दौरान सावधानियां बरतनी चाहिए। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

Chandra Grahan 2021:जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है तो चंद्र ग्रहण लगता है। आज साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से लगने जा रहा है। हालांकि ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है, लेकिन इसका ज्योतिष व धार्मिक महत्व भी माना जाता है। इसलिए ग्रहण के दौरान कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना आवश्यक होता है। ग्रहण के दौरान खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस समय गर्भवती महिलाओं को कुछ कार्य करने वर्जित माने गए हैं। मान्यता है कि इन कार्यों को करने से गर्भ में पल रहे शिशु को हानि हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


विज्ञापन
  • ग्रहण लगने से लेकर समाप्ति तक गर्भवती महिलाओं को किसी भी प्रकार से काटना, सिलना या पिरोना जैसे कार्य जिसमें सुई या धारदार चीजों का प्रयोग हो नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंच सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वैसे तो बुजुर्ग, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण काल के नियमों में छूट होती है लेकिन हो सके तो गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान कुछ भी खाना नहीं चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि इस समय रखा हुआ खाना दूषित हो जाता है। 
  • धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। इस समय मानसिक रूप से ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। ग्रहण काल के दौरान जीभ पर तुलसी का पत्ता रखकर दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान घर में ही रहना चाहिए। माना जाता है कि इस समय ग्रहण की छाया पड़ना शुभ नहीं रहता है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को ग्रहण बिल्कुल नहीं देखना चाहिए। मान्यता है कि इससे गर्भ में पल रहे शिशु की मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  • ग्रहण काल समाप्त होने के बाद गर्भवती स्त्रियों को स्नान अवश्य कर लेना चाहिए, अन्यथा गर्भस्थ शिशु को त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं। ऐसा मान्यताएं कहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed