फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   lunar eclipse 2020 date on june 5 know all facts

Chandra Grahan june 2020: 5 जून को लगेगा चंद्रग्रहण, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Tue, 26 May 2020 12:12 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 26 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
lunar eclipse 2020 date on june 5 know all facts
chandra grahan 2020:ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है।

lunar eclipse 2020: अगले माह साल का दूसरा चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। यह चंद्रग्रहण 5 जून की रात को लगेगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है। ग्रहण का सभी राशियों के जातकों पर इसका व्यापक असर होता है।  चंद्रग्रहण तब होता है जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है तो इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है। ग्रहण के पहले सूतक काल लग जाता है। चंद्रग्रहण में नौ घंटे और सूर्यग्रहण में 5 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है। सूतक काल को अशुभ माना जाता है। इसमें किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

विज्ञापन


चंद्र ग्रहण का समय
चंद्रग्रहण 5 जून को लगेगा। रात के 11 बजकर 16 मिनट से ग्रहण शुरू हो जाएगा जो अगले दिन यानी 6 जून की सुबह 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। 12 बजकर 54 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस चंद्रग्रहण की कुल अवधि 3 धंटे 15 मिनट की होगी।
विज्ञापन


ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए। ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए। सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्र ग्रहण 2020
जब भी सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो ऐसी स्थिति में सूर्य की किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इस स्थिति को चंद्रग्रहण कहते हैं। चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तीन तरह की होती है। पहला पूर्ण चंद्रग्रहण,दूसरा आंशिक और तीसरा उपच्छाया। इस साल कुल मिलाकर चार चंद्रग्रहण है। साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण 1 जनवरी को घटित हुआ था। इसके बाद तीन चंद्रग्रहण जून, जुलाई और नवंबर के महीने में आएंगे।  दूसरा चंद्रग्रहण 5 जून को लगेगा जो कि उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। 


सूर्य ग्रहण 2020
जब सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी के एक सीधी लाइन में आ जाते हैं तो इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। जब सूर्य और पृथ्वी की बीच में चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा सूर्य को ढक लेता और सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर नहीं पड़ती है। ऐसी स्थिति में सूर्य ग्रहण होता है। चंद्रग्रहण की तरह भी सूर्य ग्रहण भी तीन तरह का होती है। पूर्ण, आंशिक और उपच्छाया। जून के महीने में पहले 5 जून को चंद्रग्रहण फिर 21 जून को सूर्य ग्रहण पड़ेगा।

Eclipse 2020: एक ही माह में दो ग्रहण, भारत में देंगे दिखाई, जान लें समय और तारीख


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed