फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   love rashifal 2022 these 4 lucky zodiac sign love relationship in the year 2022

Love Rashifal 2022: इन 4 राशि वालों की लव लाइफ के लिए नया साल शुभ, लव मैरिज के बन रहे योग

Tue, 21 Dec 2021 06:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 06:55 AM IST
सार

साल 2021 खत्म होने को है लेकिन आने वाला साल 2022 की राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। ज्योतिषशास्त्र की मानें तो इन चार राशि वालों के लिए उनका प्रेम जीवन काफी शानदार होने वाला है। आइए जानते कौन सी राशि के जातकों के लिए नया साल प्रेम जीवन के लिए शानदार रहेगा।  

विज्ञापन
love rashifal 2022 these 4 lucky zodiac sign love relationship in the year 2022
Love Rashifal 2022 - फोटो : istock

विस्तार

LOVE RASHIFAL 2022:  जीवन में प्यार की बहुत अहमियत होती है। यदि जीवन में प्रेम के रिश्ते न हों तो जिंदगी में कुछ भी मायने नहीं रखता। अगर किसी को अच्छा लव पार्टनर मिल जाए तो पूरी ज़िंदगी खुशहाल रहती है वहीं कोई लोग सच्चे प्यार कि तलाश में पूरी उम्र बिता देते हैं। साल 2021 खत्म होने को है लेकिन आने वाला साल 2022 की राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। ज्योतिषशास्त्र की मानें तो इन चार राशि वालों के लिए उनका प्रेम जीवन काफी शानदार होने वाला है। आइए जानते कौन सी राशि के जातकों के लिए नया साल प्रेम जीवन के लिए शानदार रहेगा।  

विज्ञापन

love rashifal 2022 these 4 lucky zodiac sign love relationship in the year 2022
Love Rashifal 2022 - फोटो : istock

मेष: मेष राशि के जातकों को इस साल प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। इस साल फरवरी और मार्च के महीने आपकी लव लाइफ के लिए बहुत अच्छे रहने वाले हैं। प्रेम कारक बुध ग्रह के सूर्य और शनि के साथ युक्त होकर दशम भाव में विराजमान होने से आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता पाएंगे। साल 2022 की फरवरी का महीना आपके लिए भाग्यशाली रहेगा और इस समय आप अपने दिल के किसी करीबी शख्स के साथ डेट पर जा सकते हैं। जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें भी इस साल अपना साथी मिल सकता है। इस साल आपको अपने लवमेट को गिफ्ट देने चाहिए, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

love rashifal 2022 these 4 lucky zodiac sign love relationship in the year 2022
Love Rashifal 2022 - फोटो : istock

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है। साल के शुरुआती माह के मध्य में आपकी राशि स्वामी सूर्य बुध ग्रह के साथ होने से इस साल आपको अपने साथी को पर्याप्त समय देने की जरुरत है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं और इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए। शनि ग्रह का अप्रैल माह के अंतिम चरण के बाद सप्तम भाव में गोचर होने से आप इस साल अपने साथी से भावनात्मक रुप से जुड़ सकते हैं। इस साल के मध्य से लेकर अंत तक का समय उन जातकों के लिए सुखद रहेगा जो किसी रिश्ते में हैं। आप दोनों के बीच खूब बातचीत होगी और आप अपने अनुभवों को अपने प्रेमी के साथ शेयर करेंगे। इस समय आप अपने जीवनसाथी की जरुरतों का भी ख्याल रखेंगे।

विज्ञापन

love rashifal 2022 these 4 lucky zodiac sign love relationship in the year 2022
Love Rashifal 2022 - फोटो : istock
धनु: धनु राशि वालों का प्रेम जीवन इस साल की शुरुआत में अच्छा दिखने वाला है। आपके आसपास इस साल प्रेम की पुरवाई चलेगी और आपके प्रेम संबंधों में  नई ऊंचाईयां आएंगी। धनु राशि के कुछ जातक इस दौरान अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं। हालांकि आपको शादी का निर्णय लने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेना चाहिए। अगर कोई संदेह हो तो अपने प्रेमी से बात करके उसे दूर करें। कुल मिलाकर देखा जाए तो आप एक अच्छे प्रेमी हैं और आपका प्रियजन आपसे संतुष्ट रहता है। इस साल भी यह संतुष्टि का भाव आपके जीवनसाथी के मन में रहेगी।

love rashifal 2022 these 4 lucky zodiac sign love relationship in the year 2022
Love Rashifal 2022 - फोटो : istock

मकर:  मकर राशि में शनि ग्रह का होना साल की शुरुआत में इस राशि के जातकों के लिए अच्छा है। इस राशि के जो जातक अभी तक सिंगल थे उनके जीवन में किसी खास का प्रवेश हो सकता है। वहीं कुछ जातक इस साल शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।  इस पूरे वर्ष प्रेमी जातकों के बीच प्रेम और समर्पण का भाव बना रहेगा। वहीं जो जातक अपने जीवन साथी से दूर  रहते हैं उनके प्रेम में भी इस साल गहराई आ सकती है, दूरियों का आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लंबे समय से यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस साल आप अपने घर वालों से अपने साथी को मिला सकते हैं और आपके घरवालों से आपको शादी की सहमति मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed