फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Lord Shiva Lingashtakam Stotra can remove all your troubles and fulfill all your wishes

जीवन की सभी मुश्किलें दूर कर देता है शिव जी का ये चमत्कारी स्तोत्र, शिवपुराण में है वर्णन

Wed, 17 Nov 2021 09:31 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
Lord Shiva Lingashtakam Stotra can remove all your troubles and fulfill all your wishes
मान्यता है कि यदि नियमित रूप से शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करके यदि लिंगाष्टकम स्तोत्र का पाठ किया जाए तो व्यक्ति को हर परेशानी से मुक्ति प्राप्त हो जाती है।

सुख और दुख जीवन के दो पहलू हैं। जहां सुख के दिन ऐसे बीत जाते हैं, व्यक्ति को पता ही नहीं चलता कि समय कब गुजर गया, तो वहीं दुख के दिन बहुत लंबे महसूस होते हैं। कई बार लगता है कि जैसे परेशानियां तो मानों जीवन में घर करके बैठ गई हैं और हर ओर से बस समस्याएं ही समस्याएं आ रही हैं। ऐसे में जब इंसान परेशानियों से निकलने का हर प्रयास करके हार मान लेता है और निराश हो जाता है, तो वह परेशानियों से निकलने के लिए कई प्रकार के उपाय भी अपनाता है परंतु भी यदि सर्वशक्तिमान ईश्वर की आराधना की जाए तो कठिन से कठिन समय का सामना करके हर समस्या से जीता जा सकता है। 

विज्ञापन


यदि आपके पारिवारिक जीवन, करियर आदि में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और आपको लग रहा है जैसे आपका बुरा समय चल रहा है तो भगवान शिव के लिंगाष्टकम का पाठ आपको सभी समस्याओं से मुक्ति दिलवा सकता है। इस पाठ को बेहद चमत्कारी और शक्तिशाली माना जाता है। शिवपुराण में शिवलिंग की उपासना के लिए लिंगाष्टकम के बारे में बताया गया है। जानिए इस पाठ को करने के फायदे। 

विज्ञापन


मान्यता है कि यदि नियमित रूप से शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करके यदि लिंगाष्टकम स्तोत्र का पाठ किया जाए तो व्यक्ति को हर परेशानी से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। इस पाठ को करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अनन्य कृपा बरसाते हैं। लिंगाष्टकम स्तोत्र को बेहद ही चमत्कारी माना जाता है। मान्यता है कि इस पाठ को करने से कुछ ही समय में सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और बुरे से बुरा समय भी समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आपके जीवन में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं तो लिंगाष्टकम स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए यह सबसे आसान तरीका बताया गया है। शिव जी देवों के देव हैं। इनकी कृपा से हर कष्ट क्षण भर में दूर हो जाता है। धार्मिक मान्यता है कि स्वयं देवता भी शिव जी की स्तुति शिव लिंगाष्टकम के पाठ से करते हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed