फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Lohri 2023 14 January Puja Vidhi Lohri Ke Upay Do These Remedies in Lohri for Happiness and Good Luck

Lohri 2023: लोहड़ी पर चमक उठेगा आपका भाग्य, राशि के अनुसार अग्नि में डालें ये चीजें

Sat, 14 Jan 2023 10:48 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 14 Jan 2023 10:48 AM IST
सार

Lohri 2023: पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में आज लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। वैसे तो ये त्योहार हर साल 13 जनवरी मनाया जाता है, लेकिन इस साल 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Lohri 2023 14 January Puja Vidhi Lohri Ke Upay Do These Remedies in Lohri for Happiness and Good Luck
लोहड़ी पर चमक उठेगा आपका भाग्य, राशि के अनुसार अग्नि में डालें ये चीजें - फोटो : iStock

विस्तार

Lohri 2023: पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में आज लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। वैसे तो ये त्योहार हर साल 13 जनवरी मनाया जाता है, लेकिन इस साल 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। क्योंकि इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को है और लोहड़ी मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाई जाती है। लोहड़ी के दिन लोग शाम के समय लोग एक जगह इकठ्ठा होकर अग्नि जलाते हैं और इसकी पूजा करते हैं। साथ ही इस अग्नि में  तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली डाली जाती है। मान्यता है कि इस दिन अग्नि में कुछ चीजों की आहुति देने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लोहड़ी की अग्नि में राशि के अनुसार आहुति देना परम सौभाग्य और समृद्धि लेकर आता है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार आज किन चीजों की आहुति देने से सौभाग्य मिलेगा...

विज्ञापन


Lohri 2023 Date: आज मनाई जा रही है लोहड़ी, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और इस पर्व से जुड़ी मान्यता
विज्ञापन


मेष राशि
मेष राशि के जातक दो लौंग, तिल और गुड़ को अपने सिर पर घुमाते हुए दाएं हाथ से लोहड़ी की अग्नि में डालें। साथ ही अग्नि देवता से हाथ जोड़कर अपने और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृष राशि
इस राशि के लोग एक मुट्ठी साबुत चावल और एक मुट्ठी मिश्री अपने दाएं हाथ से लोहड़ी की अग्नि में डालें। इसके बाद अग्नि देव से अपने घर में समृद्धि और वृद्धि की प्रार्थना करें।

मिथुन राशि
इस राशि के व्यक्ति एक मुट्ठी साबुत मूंग और गेहूं अपने दाएं हाथ से अग्नि में डाल दें। इसके बाद अग्नि देवता से परिवार की कुशलता की कामना करें।

कर्क राशि
इस राशि के जातक एक मुट्ठी चावल और एक मुट्ठी खील-बताशे अग्नि में डालें। मान्यता है कि इससे आपके घर-परिवार के सदस्यों में प्यार बना रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग एक मुट्ठी साबुत गेहूं-खील और बताशे को अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें। ऐसा करने से आपके घर के क्लेश खत्म होंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक एक मुट्ठी मूंगफली, दो लौंग और बताशे लेकर अग्नि में डाल दें। इससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी।

तुला राशि
तुला राशि वाले लोग लोहड़ी पर एक मुट्ठी ज्वार, दो लौंग और दो बताशे लेकर अपने दाएं हाथ से अग्नि में डाल दें।

वृश्चिक राशि
इस राशि वाले लोग लोहड़ी पर एक मुट्ठी मूंगफली, एक मुट्ठी रेवड़ी और दो लौंग अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें। इसके साथ ही अग्नि देव से सभी तरह की समस्याओं से निजात पाने के लिए प्रार्थना करें।

Lohri Song Sunder Mundriye: लोहड़ी पर जरूर गाया जाता है सुंदर मुंदरिये गाना, यहां पढ़िए इस गीत के बोल

धनु राशि
इस राशि के जातक एक मुट्ठी चने की दाल, एक हल्दी की गांठ, दो लौंग और एक बताशा लेकर अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें।

मकर राशि
मकर राशि वाले लोग लोहड़ी पर अपने दाएं हाथ से एक मुट्ठी काली सरसों, दो लौंग और एक जायफल लेकर अग्नि में डाल दें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोग लोहड़ी पर एक मुट्ठी काला चना, दो लौंग और दो बताशे अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें। ऐसा करने से नौकरी में हो रही परेशानी खत्म होगी।

मीन राशि
मीन राशि के जातक लोहड़ी पर एक मुट्ठी पीली सरसों, तीन पत्ती केसर, 3 गांठ साबुत हल्दी और एक मुट्ठी रेवड़ी लेकर परिवार का हाथ लगाकर अग्नि में आहुति दें। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed