फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Navratri 2018: know remedies to make sun strong in navratri ashtami by Pt. Dhananjay dubey

नवरात्रि 2018 : मां महागौरी दूर करेंगी नीच के सूर्य का प्रभाव

Wed, 17 Oct 2018 06:58 AM IST
पं. धनंजय दूबे, ज्योतिषाचार्य
पं. धनंजय दूबे, ज्योतिषाचार्य Updated Wed, 17 Oct 2018 06:58 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2018: know remedies to make sun strong in navratri ashtami by Pt. Dhananjay dubey
navratri 2018

17 अक्टूबर 2018, शारदीय नवरात्रि, तिथि अष्टमी को सूर्य देवता अपने नीच राशि तुला में जा रहे हैं। सूर्य तुला राशि में नीच के माने जाते है। विदित हो कि सूर्य 10 डिग्री तक तुला राशि में नीच के माने जाते हैं। संयोग की बात है कि सूर्य का नक्षत्र उत्तराषाढ़ा का होता और अष्टमी के दिन नक्षत्र भी सूर्य का ही है, जो विशेष महत्वपूर्ण है।  जिन जातको की कुंडली में सूर्य नीच के हों, वह इस नवरात्रि अष्टमी वाले दिन माता महागौरी की पूजा करके विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं।  

विज्ञापन


सूर्य के नीच होने पर ऐसा पड़ता है प्रभाव
जिन जातकों की कुंडली में सूर्य नीच के होते हैं, उन्हें जीवन भर कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे जातक को मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक स्तर पर भी बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। व्यक्ति कोई भी कार्य कर ले, उसे जल्दी सफलता प्राप्त नहीं होती है।  कुंडली के बारह भावों में नीच के सूर्य का अलग-अलग परिणाम देखने को मिलता है, लेकिन सामान्यत: सामाजिक तौर पर व्यक्ति को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन


किस समय करेंगे गोचर
इस नवरात्रि अष्टमी के दिन सूर्य तुला राशि में संध्याकाल 06 :43 मिनट पर गोचर करेंगे।

इस उपाय से पाएं सूर्य की कृपा
जिन लोगो की कुंडली में सूर्य अच्छे न हों या सूर्य नीच के हों, ऐसे लोग उपाय के तौर पर संध्या के समय दुर्गा सप्तशती में देवी कवच, अर्गलास्तोत्रम् और कीलक स्तोत्रम् का पाठ कर एक माला गायत्री मंत्र का जाप करके हवन अवश्य करें। साथ ही सूर्य से संबंधित वस्तुएं जैसे घी, कांसा, गुड़, सोना, गेहूं, तांबा, लाल चन्दन का दान करें और अपने गुरु या पुरोहित द्वारा रक्षासूत्र बंधवाएं। इस उपाय से निश्चित रूप से आप पर सूर्यदेव की कृपा बरसेगी और लाभ मिलेगा। इस उपाय के साथ नवमी की सुबह सूर्य को अघ्र्य देना न भूलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed