{"_id":"5c1675cbbdec2256e97547aa","slug":"know-remedies-for-moon-planet-blessings-by-dr-vinay-bajrangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार के दिन करें ये अचूक उपाय, दूर होंगे दोष और मिलने लगेगी चंद्रकृपा","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
सोमवार के दिन करें ये अचूक उपाय, दूर होंगे दोष और मिलने लगेगी चंद्रकृपा
Sun, 16 Dec 2018 09:27 PM IST
Madhukar Mishra
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
Published by: Madhukar Mishra
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
remedies for moon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य की तरह चंद्रमा भी प्रत्यक्ष देवता हैं। कुंडली के नवग्रहों में चंद्र देवता को माता और मन का कारक माना जाता है। इस आपाधापी भरे जीवन में लोगों के अशांत मन और बेचैनी का कारण चंद्रमा ही है। कुंडली में चन्द्र ग्रह की अशुभता का मनुष्य के मन पर पूरा प्रभाव पड़ता है। कुंडली में चंद्र दोष के कारण गृह क्लेश, मानसिक विकार, माता—पिता की बीमारी, दुर्बलता, धन की कमी जैसी समस्याएं सामने आती हैं। सोमवार चंद्रदेव का दिन है। ऐसे में उनसे जुड़े तमाम दोषों को दूर करने और चंद्र कृपा पाने के लिए जरूर करें ये चमत्कारी उपाय —
1.
चंद्र देवता की कृपा पाने के लिए दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। शिव की उपासना से चंद्र देवता से संबंधी दोष दूर हो जाते हैं और उनकी कृपा मिलने लगती है।
2.
सोमवार के दिन चंद्र कृपा पाने के लिए चांदी के किसी पात्र में गंगाजल, दूध, चावल और बताशा या चीनी डालकर सूर्यास्त के बाद चंद्रमा को अघ्र्य दें।
3.
चंद्र की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन दूध और चावल की खीर बनाकर गरीब, असहाय लोगों में दान करें।
4.
सोमवार या पूर्णिमा के दिन दूध, चावल, सफेद कपड़े, चीनी, सफेद चंदन और दही का दान करने से चंद्र कृपा प्राप्त होती है।
5.
पूर्णिमा के दिन चंद्र देवता का दर्शन करें और उसकी रोशनी में बैठकर चन्द्र-मंत्र का जाप करना चाहिये।
6.
चंद्र दोष को दूर करने और उनकी कृपा पाने के लिए चंद्र देवता के निम्न मंत्रों का जाप काफी शुभ असरकारक साबित होता है।
चंद्र मंत्र
ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।।
चंद्र बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।।
चंद्रमा को नमस्कार करने का मंत्र
दधिशंख तुषाराभं क्षीरॊदार्णव संभवम्।
नमामि शशिनं सॊमं शम्भोर्मकुट भूषणम्॥
7.
सिर्फ धार्मिक पूजा-पाठ के उपाय ही नहीं बल्कि व्यावहारिक रूप से भी तमाम उपाय करके हम चंद्र की कृपा पा सकते हैं। चंद्रमा की कृपा पाने के लिए प्रतिदिन अपनी माता के पैर छुएं।