फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Evil Eye Remedies : बुरी नजर से बचने के सबसे सरल और अचूक उपाय जो दिखाते हैं फटाफट अपना असर

Sat, 18 May 2019 12:48 PM IST
Madhukar Mishra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Sat, 18 May 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
know how to remove evil eye bad effect
Nazar dosh remedies

जीवन में कई बार न चाहते हुए हमें किसी न किसी की बुरी नजर लग जाती है। बुरी नजर सिर्फ करियर, कारोबार या धन-संपदा पर ही नहीं लगती बल्कि कई बार तो रिश्तों और प्रेम को भी लग जाती है। हमें सबसे ज्यादा पीड़ा तब होती है, जब हमारे बच्चों को नजर लग जाती है।



नजर लगने को एक प्रकार का दोष माना गया है। वह दोष जो अक्सर आदमी को अर्श से फर्श पर ला देता है। ऐसे में जब कभी भी आपको लगे कि अचानक से आपके सभी प्रयास विफल होते जा रहे हैं, काफी मेहनत के बावजूद आपको कारोबार में फायदा की बजाय नुकसान होता जा रहा है तो नजर दोष को दूर करने के इन अचूक उपायों को जरूर आजमाएं —

know how to remove evil eye bad effect
Nazar dosh remedies

जब अचानक से होने लगे कारोबार में घाटा

यदि आपको लगता है कि अचानक से आपके कारोबार में मंदी आने लगी है और तमाम कोशिशों के बावजूद चीजें कंट्रोल में नहीं आ रही है तो आप अपने दुकान में नींबू-मिर्च का अचूक उपाय कर सकते हैं। आप अपनी दुकान के किसी कोने में इसे टांग कर बुरी नजर के दोष को दूर कर सकते हैं। इस उपाय से सिर्फ नजरदोष ही नहीं बल्कि वास्तुदोष भी दूर होगा। लेकिन ध्यान रहे कि इस टोटके को केवल मंगलवार और शनिवार को किया जाना चाहिए और कभी भी प्लास्टिक का नींबू मिर्च न टांगे। मिर्च और नींबू की माला सूखते ही जरूर बदल दें।

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)

know how to remove evil eye bad effect
Nazar dosh remedies

जब आशियाने को लग जाए बुरी नजर

यदि आपको घर में प्रवेश करते ही भारी-भारी लग रहा हो या फिर आपको स्वयं आपको महसूस हो कि घर को तमाम परेशानियों ने घेर रखा है तो आप नारियल को काले कपड़े में बांधकर घर के बाहर लटका दें। इस उपाय को करने के बाद घर पर लगी बुरी नजर दूर हो जाएगी। मकान की देहरी पर काले धागे में पीली कौड़ी बांधकर लटका देने से नजर दोष नहीं लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know how to remove evil eye bad effect
Nazar dosh remedies

जब कमाने वाले को ही लग जाए नजरदोष

जब घर के किसी बड़ी स्त्री या पुरुष को नजर लग जाए तो उसे लिटाकर फिटकरी का टुकड़ा सिर से पांव तक सात बार उतारें। इस प्रकिया को हर बार सिर से पांव तक ले जाकर तलुवे को छुआकर फिर सिर से घुमाना शुरु करें। इसके बाद फिटकरी के टुकड़े को कंडे अथवा कागज आदि पर रखकर आग लगा दें। जैसे-जैसे फिटकरी आग में जलती जायेगी वैसे-वैसे बुरी नजर उतरती जायेगी। नजर लगे व्यक्ति के सिर के ऊपर से राई और मिर्च सात बार उतारकर जला देने से भी नजर दोष दूर हो जाता है।

विज्ञापन
know how to remove evil eye bad effect
Nazar dosh remedies

जब बच्चे को लग जाए नजर

यदि बच्चा दूध नहीं पी रहा हो तो उसके सिर के ऊपर से दूध को तीन बार उतारकर कुत्ते को पिलाने से नजर दोष जाता रहता है। यदि आपको किसी स्त्री या पुरुष पर संदेह हो कि उसने आपके बच्चे  को नजर लगाई है, तो आप अपने बच्चे के सिर पर उस व्यक्ति से हाथ फिरवा दें। नजर दोष का कुप्रभाव दूर हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed