फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   know how to improve your immunity by these five puja items

जानिए कैसे पूजा-पाठ की इन पांच सामग्रियों से बढ़ती है इम्यूनिटी

Mon, 21 Sep 2020 06:52 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Sep 2020 06:52 AM IST
सार

  • हिंदू धर्म में लौंग को बहुत ही पवित्र चीज माना गया है। हवन और आरती में लौंग का प्रयोग करने से वातावरण में मौजूद छोटे- छोटे कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और वातावरण शुद्ध हो जाता है।

विज्ञापन
know how to improve your immunity by these five puja items
वैज्ञानिक आधार पर कहा जाता है कि जिन घरों में रोजाना कपूर से आरती की जाती है वहां पर रहने वाले लोगों की इम्यूनिटी शक्ति मजबूत होती है।

विस्तार

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व होता है। पूजा-पाठ करने से न सिर्फ आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होती बल्कि इसके कई वैज्ञानिक फायदे भी होते हैं। मंत्रों के जप से लेकर पूजा-पाठ में प्रयोग की जाने वाली कई तरह की सामग्रियों का महत्व हमारे दैनिक जीवन में बहुत ही फायदेमंद साबित होती हैं। पूजा पाठ में प्रयोग की जाने वाली कुछ सामग्रियों का हमारी इम्युनिटी पर विशेष प्रभाव पड़ता है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते आज हम आपको पूजा-पाठ और हवन में प्रयोग होने वाली कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिससे रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

विज्ञापन


कपूर 
पूजा में कपूर का प्रयोग किया जाता है। कपूर का प्रयोग अक्सर आरती और हवन करते समय करते है। कपूर में एक विशेष प्रकार की गंध होती है जिसके इस्तेमाल करने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वातारवण में कपूर की गंध फैलने से आस पास की वायु पर इसका सकारात्मक असर पड़ता है। वैज्ञानिक आधार पर कहा जाता है कि जिन घरों में रोजाना कपूर से आरती की जाती है वहां पर रहने वाले लोगों की इम्यूनिटी शक्ति मजबूत होती है। वहीं रोजाना कपूर जलाने से घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर भाग जाती है।
विज्ञापन

लौंग 
कपूर की ही तरह लौंग का प्रयोग पूजा-पाठ और हवन में प्रयोग किया जाता है। हिंदू धर्म में लौंग को बहुत ही पवित्र चीज माना गया है। हवन और आरती में लौंग का प्रयोग करने से वातावरण में मौजूद छोटे- छोटे कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और वातावरण शुद्ध हो जाता है। कपूर के साथ लौंग जलाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा रोजाना आरती में लौंग का प्रयोग करने से घर के सदस्यों के बीच आपसी कलह दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाइची
इलाइची बहुत ही महत्वपूर्ण पदार्थ मानी गई है। इलाइची में मौजूद औषधि गुण होने के कारण इसके प्रयोग से व्यक्ति की इम्यूनिटी बढ़ती है। ज्योतिषशास्त्र में इलाइची का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है। इलाइची के कुछ ज्योतिषी उपाय करने से कई तरह की समस्याओं से समाधान प्राप्त होता है। जैसे अच्छी नौकरी प्राप्ति करने के लिए गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे चुपचाप इलाइची रखा जाता है।
शहद
हिंदू धर्म में शहद को सबसे शुभ और शुद्ध प्रदार्थ माना गया है। शहद हर तरह की पूजा में अवश्य किया जाता है। शहद के सेवन और हवन में प्रयोग करने से व्यक्ति की इम्युनिटी बढ़ती है। सेहत के नजरिए से भी शहद का प्रयोग बहुत ही कारगर माना गया है। रोजाना शहद का सेवन करने से कई तरह की छोटी-छोटी बीमारियां दूर होती हैं। वहीं ज्योतिष नजरिए से भी शहद को उपयोगी माना गया है। शहद के कुछ ज्योतिषी उपाय से आपके ऊपर बुरे ग्रहों का दुष्प्रभाव समाप्त हो जाता है।

घी
पूजा पाठ, हवन और आरती में घी का प्रयोग जरूर किया जाता है। घी के  दीये जलाने से घर में सकारात्मक वातावरण का विकास होता है। रोजाना गाय के घी का  सेवन करने और दीया जलाने से कई रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। घी के दीपक जलाने से वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed