{"_id":"61e546bb9fd8da3bae677bb9","slug":"jyotish-tipswant-peace-in-your-life-then-follow-these-jyotish-upay","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jyotish Tips: अगर आपका मन भी है अशांत, चित्त है परेशान, तो जरूर अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Jyotish Tips: अगर आपका मन भी है अशांत, चित्त है परेशान, तो जरूर अपनाएं ये उपाय
Mon, 17 Jan 2022 04:48 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 17 Jan 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज की जीवनशैली में भागदौड़ भरी है, जिस वजह से हर कोई परेशान है। न चाहते हुए भी लोगों का मन अनमना रहता है। फिर वो चाहे घर में हो या दफ्तर में या कहीं अन्य स्थान पर। अगर काम में मन नहीं लगेगा और आप उसमें फोकस नहीं कर पाएंगे तो आपका काम बिगड़ जाता है। यदि आपका मन किसी भी बात को लेकर अस्थिर रहता है, या कहीं आपका मन नहीं लगता है तो आपको ज्योतिष के कुछ ऐसे उपाय अपनाने चाहिए जिससे आपके जीवन में शांति अवश्य आएगी और आपका चित्त भी शांत हो जाएगा। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय-
विज्ञापन
मन को एकाग्र करें
मन को एकाग्र करने के लिए 'पुनन्तु विश्वभूतानि जातवेदः पुनीहि मा' मंत्र का जाप। ज्योतिषियों का कहना है कि यदि हम इस मंत्र का उच्चारण करें तो हम अपने मन पर नियंत्रण रख सकते हैं। सुबह के समय पूर्व दिशा की ओर इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इस मंत्र का जाप लगातार सात दिनों तक करना होगा।
विज्ञापन
सूर्य देव को अर्घ्य दें
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कई लोग सुबह उठकर पूजा पाठ करने से पहले सूर्य देव को जल चढ़ाते हैं। सुबह-सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं, इससे आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी।
विज्ञापन
गायत्री मंत्र का जाप
गायत्री मंत्र का जाप करने से शांत रहता है। गायत्री मंत्र 'ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।' का जाप करें। गायत्री मंत्र का जाप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
ईश्वर की साधना करें
भगवान का ध्यान रोज लगाने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। मन को शांत करने के लिए सुबह-शाम को मंदिर जाएं और भगवान का ध्यान लगाएं। अगर आप मंदिर नहीं जा पाते हैं, तो घर में ही भगवान का ध्यान लगाएं।
ध्यान लगाएं
ध्यान मन को एकाग्र करता है। आँखें बंद करके मन को एकाग्र करें और ॐ मंत्र का जाप करें। ॐ का जाप चित्त को शांत करता है और मन इधर उधर नहीं भटकता।