फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Jupiter Transit Devguru Jupiter stays in Aquarius till April these zodiac signs may be lucky

Jupiter Transit: अप्रैल तक कुंभ राशि में विराजित रहेंगे देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों का हो सकता है भाग्योदय

Mon, 10 Jan 2022 07:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 07:45 AM IST
सार

ज्योतिषीय गणना के अनुसार बृहस्पति ग्रह 20 नवंबर 2021 में कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और वह 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। यह स्थिति कई राशियों के लिए लाभ कमाने की दृष्टि से वरदान साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
Jupiter Transit  Devguru Jupiter stays in Aquarius till April these zodiac signs may be lucky
Jupiter Transit - फोटो : jupiter transit 2020

विस्तार

Jupiter Transit: ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन में बहुत से सकारात्मक और नकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है। ग्रहों का यह परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में तरक्की और खुशियां लाता है तो कुछ राशियों के कार्य में बढ़ उत्पन्न करता हैं। 13 अप्रैल 2022 तक बृहस्पति कुंभ राशि में रहेंगे और इस दौरान काई राशियों का भाग्योदय होने की संभावना है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार बृहस्पति ग्रह 20 नवंबर 2021 में कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और वह 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। यह स्थिति कई राशियों के लिए लाभ कमाने की दृष्टि से वरदान साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

विज्ञापन

Jupiter Transit  Devguru Jupiter stays in Aquarius till April these zodiac signs may be lucky
rashi

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों की कुंडली में बृहस्पति ग्यारहवें भाव यानि इनकम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में यह समय आर्थिक मामलों में काफी शुभदायक है। देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से रुके हुए कार्य बनेंगे। यदि आपका धन कहीं रुक हुआ है वह जल्दी ही आपके पास आएगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी पदोन्नति संभव है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस अवधि में आप कुछ ऐसे मित्र बनाएंगे जो भविष्य में आपको लाभ प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jupiter Transit  Devguru Jupiter stays in Aquarius till April these zodiac signs may be lucky
rashi

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के नवम भाव में गुरु ग्रह विराजमान है। कुंडली का नवम भाव भाग्य स्थान है। इसलिए इस अवधि में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। मिथुन राशि के जातकों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी अनुकूल समय रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस दौरा आपको कई ऐसे लाभ प्राप्त होंगे जिनके बारे में आपको कोई उम्मीद भी नहीं थी। 

विज्ञापन

Jupiter Transit  Devguru Jupiter stays in Aquarius till April these zodiac signs may be lucky
rashi

कर्क राशि
कर्क राशि जातक को अप्रैल 2022 तक उसकी मेहनत का सम्पूर्ण फल प्राप्त होगा। यदि कर्क राशि के जातक किसी व्यवसाय से संबंध रखते हैं तो उन्हें सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेश जातकों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। आपका रुझान आध्यात्म की ओर भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed