फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   in kundali Powerful sun gives you government job respect

दौलत और प्रसिद्धि दिलाता है ये ग्रह, कुंडली में है बलवान तो सरकार से मिलेगा सम्मान

Thu, 05 Dec 2019 02:33 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 05 Dec 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
in kundali Powerful sun gives you government job respect
भगवान सूर्य - फोटो : Social media

जीवन में मान-सम्मान, उच्च पद आखिर कौन नहीं चाहता है। लेकिन क्या सभी को यह मिल पाता है? इस सवाल का जवाब है- नहीं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अगर हम इस प्रश्न के मूल पर जाएं तो पता चलता है कि जीवन में प्राप्त होने वाला मान-सम्मान और राजसी जीवन का संबंध सूर्य ग्रह से है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली सूर्य शुभ हो तो उस व्यक्ति को सरकारी सेवा में उच्च पद की प्राप्ति होती है। साथ ही उसे अन्य प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष में सूर्य ग्रह
सूर्य ग्रह सभी ग्रहों का राजा है। वैदिक ज्योतिष में इसे आत्मा, मान-सम्मान, राजा, उच्च पद, सरकारी सेवा, लीडरशिप आदि का कारक माना जाता है। सूर्य ग्रह सिंह राशि का मालिक है। यह तुला राशि में नीच का होता है। जबकि मेष राशि में यह उच्च का होता है। शनि और शुक्र इसके शत्रु ग्रह हैं। वहीं चंद्र मंगल और गुरु इसके मित्र ग्रह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलवान सूर्य दिलाता है सरकारी जॉब
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत हो तो उस व्यक्ति को सरकारी सेवा में उच्च पद की प्राप्ति होती है। अन्य सरकारी जॉब के लिए भी सूर्य जिम्मेदार है। इसके अलावा व्यक्ति एक राजा के समान अपना जीवन व्यतीत करता है। उसके अंदर गजब की नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। समाज में उसका मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत नहीं है तो ज्योतिष में इसे शक्तिशाली बनाने के भी उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन

सूर्य को बलवान बनाने के उपाय
  • रविवार के दिन केसरिया रंग के वस्तर धारण करें।
  • रविवार को सूर्य देव की उपासना करें।
  • रविवार का व्रत  रखें।
  • सूर्य देव के लिए गुड़, लाल पुष्प, तांबा, गेहूं आदि का दान करें।
  • सूर्य की मजबूती के लिए माणिक्य रत्न पहनें।
  • बेल मूल की जड़ी धारण करें।
  • एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
  • सूर्य आराधना के समय ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed