फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   how make dhan Yoga in lagna kundali

जानिए आपकी लग्न कुंडली में कब और कैसे बनता है धन योग

Thu, 05 Dec 2019 11:16 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 05 Dec 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
how make dhan Yoga in lagna kundali
कुंडली में धन योग - फोटो : Pixabay

लग्न कुंडली में कई तरह के शुभ योग बनते हैं। इन्हीं में से एक है- धन योग। जिस व्यक्ति की लग्न कुंडली में धन योग बनता है उसे जीवन में धन, संपत्ति, समृद्धि और वैभव प्राप्त होता है। उसे जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। कुंडली में धन योग ग्रहों की युति अथवा उनकी विशेष परिस्थितियों के कारण ही बनता है। आइए जानते है कैसे बनता है लग्न कुंडली में धन योग।

विज्ञापन

मेष लग्न की कुंडली में सूर्य, मंगल, गुरु व शुक्र नवम भाव में हो और शनि कुंडली में सातवें घर में बैठा हो तो धन योग बनता है। वहीं वृष लग्न की कुंडली में बुध और बृहस्पति एक ही भाव में बैठे हों और मंगल ग्रह की दृष्टि दोनों पर पड़ रही हो तो ऐसी स्थिति में कुंडली में धन योग बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन लग्न की कुंडली में चंद्र, मंगल और शुक्र ये तीनों ग्रह कुंडली के धन भाव यानि दूसरे घर में बैठे हों तो कुंडली में धन योग निर्मित होता है। वहीं चंद्र, मंगल और गुरु दूसरे भाव में हों, शुक्र और सूर्य का स्थान पंचम हो तो इस स्थिति में कर्क लग्न की कुंडली में धन योग का निर्माण होता है।

विज्ञापन

अगर सिंह लग्न की कुंडली में सूर्य, बुध और गुरु ये तीनों एक ही भाव में बैठे हों तो कुंडली में धन योग निर्मित होता है। कन्या लग्न की कुंडली में धन और वैभव का कारक शुक्र व केतु ग्रह कुंडली के दूसरे भाव में बैठे हों तो इस स्थिति में धन योग का निर्माण होता है।

तुला लग्न की कुंडली यदि कर्मफलदाता शनि चौथे भाव में हो तो इस स्थिति में धन योग बनता है। वृश्चिक लग्न की कुंडली में बुध और गुरु एक साथ बैठे हों अथवा दोनों ही एक दूसरे पर सप्तम दृष्टि रखते हों तो ऐसी स्थिति में धन योग निर्मित होता है। धनु लग्न की कुंडली में दशम भाव में बैठा शुक्र धन का निर्माण करता है।

मकर लग्न की कुंडली में चंद्रमा और मंगल दोनों ही केन्द्र भाव में स्थित हो तो ऐसी स्थिति में धन का निर्माण होता है। कुंभ लग्न के दशम भाव में चंद्र और मंगल की युति व्यक्ति को धनवान बनाती है। जबकि मीन लग्न की कुंडली में दूसरे भाव में चंद्रमा और पांचवें भाव में मंगल बैठा हो तो अच्छे धन लाभ का योग होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed