फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   inflation gold rate

सोने के साथ नहीं सितारे, जनवरी तक गिरकर हो जाएगा ये दाम

Fri, 11 Mar 2016 03:59 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री Updated Fri, 11 Mar 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
inflation gold rate

अर्थशास्त्र में सोना, चाँदी और कच्चे तेल की कीमतों को वैश्विक अर्थव्यवस्था के सेहत का सूचकांक माना जाता है। जब से मानव ने व्यापार की पद्धत्ति का विकास किया है, तभी से सोना और चाँदी को निवेश और धन संग्रह का सबसे सुरक्षित वास्तु माना जाता रहा है।

विज्ञापन


आधुनिक युग में यह देखा गया है की बड़ी वैश्विक महामंदी से पहले सोने और चाँदी पर से निवेशकों का विश्वास हिलने लगता है और इनकी कीमतों में अकस्मात रूप से तेज गिरावट दर्ज की जाती है, जो की बाद में शेयर बाजार में हड़कंप ला देती है।
विज्ञापन


दूसरे विश्वयुद्ध के बाद अब तक चार बार (1975, 1982, 1991 और 2009) आई महामंदी से कुछ माह पूर्व सोने और चाँदी की कीमतों में गिरावट देखी गयी थी।

चार वर्षो के न्यूनतम स्तर पर सोना

inflation gold rate

पिछले दस दिनों के दौरान सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखी गयी जिस से इस पीली धातु के दाम पिछले चार वर्षो के न्यूनतम स्तर पर आ गये। सोने के साथ-साथ चाँदी और कच्चे तेल की कीमतों में भी कमी देखी जा रही है।

ज्योतिष के दृष्टिकोण से देखे तो सोने और धन का मुख्य कारक ग्रह गुरु है जिसने अभी हाल ही में 14 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश किया है, जिसके बाद से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर देखा जा रहा है।

सिंह राशि सोने का स्वामित्व रखता है। गुरु इस समय शुभ ग्रह शुक्र के साथ सिंह राशि में युति कर रहे हैं जो की सोने-चाँदी के दामो में कमी का दौर तब तक बनाये रखेगी जब तक शुक्र 14 नवंबर को सिंह राशि छोड़ कर कन्या में नहीं चले जाते।

और क‌‌ितना ग‌िरेगा सोना

inflation gold rate

भारत में महिलाओं के लिए यह खुशी की बात हो सकती है किन्तु वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यह खतरे की घंटी है। वर्ष 2016 में जनवरी के मध्य जब राहु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे तब सोना अपने निम्नतम स्तर, जो की 20000/- रुपए तोला हो सकता है, को छूकर कुछ समय के लिए तेजी से उठाना शुरू करेगा।

लेकिन 9 मार्च 2015 से सूर्य ग्रहण के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था महामंदी की चपेट में आ जाएगी जिससे सोने, चांदी, कपास, गेहूं और कच्चे तेल सभी की कीमतों में अकस्मात् गिरावट देखी जाएगी।

9 मार्च 2016 का सूर्य ग्रहण अमेरिका और पश्चिमी देशो में आर्थिक सुनामी ले कर आएगा जिसमे निवेशकों के अरबो डॉलर शेयर बाजार में डूब जायेगे और भारत भी कुछ हद तक प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed