फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   hindu marriage vivah shubh muhurat date and time in 2019

देवउठनी से देवशयनी तक शादी के लिए मिलेंगे 50 से ज्यादा शुभ मुहूर्त

Wed, 14 Nov 2018 03:06 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
hindu marriage vivah shubh muhurat date and time in 2019
विवाह शुभ मुहूर्त 2018

19 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। देवउठनी एकादशी के बाद से सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य फिर से आरंभ होने लगेंगे। आमतौर से देवउठनी एकादशी के बाद विवाह जैसे शुभ कार्य शुरू होने लगते हैं। लेकिन इस बार देवोत्थान एकादशी के बाद शुभ विवाह का कोई भी मुहूर्त नहीं बन रहा है।

विज्ञापन




 शुभ मुहूर्त न होने का ये है कारण

- हिंदू परंपरा में देवोत्थान एकादशी के बाद मांगलिक कार्य एवं विवाह करने की परंपरा है। देवोत्थान एकादशी से लेकर 15 दिसंबर के बीच में हर वर्ष विवाह के मुहूर्त रहते हैं परन्तु इस वर्ष गुरु के अस्त होने के कारण 14 जनवरी 2019 तक विवाह के मुहूर्त नहीं है।
विज्ञापन


- 13 नवंबर 2018 को अपराहन 15:53 बजे गुरु अस्त हो चुके हैं और 7 दिसंबर 2018 को प्रातः 10:05 तक गुरु अस्त रहेंगे। गुरु अस्त होने से 3 दिन पूर्व गुरुत्व दोष आरंभ हो जाता है एवं उदय होने के 3 दिन पश्चात तक गुरुत्व दोष बना रहता है। अतः उपरोक्त समय में अर्थात 10 नवंबर से 10 दिसंबर 2018 के मध्य कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, उपनयन संस्कार व मुण्डन संस्कार आदि से संबंधित कोई भी मांगलिक कार्य करना ज्योतिष के अनुसार वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 10 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच सिर्फ 11 दिसंबर को एक शुभ नक्षत्र उत्तराषाढ़ा मिल रहा है जो विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए उपयुक्त तो है परंतु शुभ तिथि और शुभ योग के अभाव में 11 दिसंबर को भी विवाह का मुहूर्त नहीं है।

- 16 दिसंबर से 14 जनवरी के मध्य सूर्य का धनु राशि में होना खरमास का समय माना गया है जिसके अंतर्गत कोई भी मांगलिक कार्य वर्जित है।


देवउठनी से देवशयनी 2019 तक विवाह के शुभ मुहूर्त

12 जुलाई 2019 को देव शयनी एकादशी होगी। इस दिन से चातुर्मास शुरू हो जाने के कारण विवाह नहीं हो पाएंगे।

जनवरी - 17,18, 22, 23 , 25, 26 ,27 ,28 , 29 और 30

फरवरी- 9,10, 14,19, 21 ,22 ,25 और 26

मार्च - 7, 8 ,9 और 13

अप्रैल - 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 25 और 26

मई - 2, 6, 7 ,8, 12,14, 15, 17,19, 21, 23, 28, 29 और 30

जून - 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 25 और 26

जुलाई - 6 , 7 ,10 , 11


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed