फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   hariyali amavasya 2019 date time and importance

हरियाली अमावस्या आज,125 साल बाद आया इतना बड़ा शुभ संयोग

Thu, 01 Aug 2019 10:25 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 01 Aug 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
hariyali amavasya 2019 date time and importance
सावन अमावस्या

पंचांग की गणना के अनुसार अगस्त महीने की शुरुआत बहुत ही शुभ तिथि और शुभ संयोग से होने जा रही है। एक अगस्त को हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का शुभ योग बनेगा। यह पंच महायोग लगभग 125 साल बाद बन रहा है।  इन पंच महायोग में पहला हरियाली अमावस्या का शुभ योग, दूसरा सर्वार्थ सिद्धि योग, तीसरा सिद्धि योग, चौथा अमृत सिद्धि योग, पांचवा गुरु पुष्यामृत योग रहेगा। पंडितो के अनुसार पंच महायोग बनने से इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने हर तरह की मनोकामना का पूर्ति होती है। 1 अगस्त को गुरु पुष्यामृत शुभ योग करीब 6 घंटे का तक रहेगा। इस योग को बहुत कल्याणकारी और शुभफलदायी माना जाता है।

विज्ञापन


हरियाली अमावस्या पर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से माता की कृपा बनी रहती है और वह अपनी भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी करती है। साथ ही कुंवारी महिलाएं हरियाली अमावस्या पर व्रत रखती हैं और उन्हें मनचाहा वर मिलता है। इसके अलावा सुहागिन महिलाओं का सुहाग हमेशा सलामत बना रहता है। यही वजह है कि इस दिन विवाहित स्त्री और अविवाहित कन्या दोनों व्रत रखकर मां पार्वती का पूजन करती हैं। 
विज्ञापन


हरियाली अमावस्या का त्योहार पर्यावरण से भी जुड़ा है। यह त्योहार प्रकृति की पूजा और पौधारोपण के महत्व को बताता है। इस पेड़- पौधे की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। अमृतसिद्धि योग में पौधा लगाने से विशिष्ट फल की प्राप्ति होती है। संयोग से इस बार हरियाली अमावस्या पर अमृतसिद्धि योग का संयोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed