Best Stone For Love Life: प्यार और रिलेशनशिप में खुशियां भर देते हैं ये 5 रत्न, एक बार जरूर आजमा कर देखें
Best Gemstones For Marriage And Love: मनुष्य के जीवन से जुड़ी हर प्रकार की समस्या का समाधान रत्न शास्त्र में मिल जाता है। यही वजह है कि रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gemstone Benefits: ज्योतिष में रत्नों और आभूषणों का एक खास स्थान होता है। मान्यता है कि तकदीर को संवारने में रत्नों की अहम भूमिका मानी जाती है। रत्न शास्त्र में ऐसे बहुत से रत्नों के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति की कुंडली में कमजोर ग्रह को मजबूत करने का काम करते हैं। कहा जाता है कि मनुष्य के जीवन से जुड़ी हर प्रकार की समस्या का समाधान रत्न शास्त्र में मिल जाता है। यही वजह है कि रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको 5 ऐसे रत्नों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्यार और रिश्ते में चल रही समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये रत्न…
Sakat Chauth 2023 Date: साल 2023 में कब है सकट चौथ? जानिए इस व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
गुलाबी स्फटिक
गुलाबी स्फटिक कीमती रत्नों में से एक है। ये रत्न आपके जीवन में प्यार के रंग भर देता है, इस वजह से इसे लव स्टोन भी कहा जाता है। इस रत्न को पहनने से विवाह और प्रेम जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
माणिक
ये एक बेहद चमकीला स्टोन होता है। ज्योतिष के अनुसार प्यार और शादी के मामले में ये स्टोन बहुत फायदेमंद होता है। इस रत्न को पहनने से रिश्ते में मजबूती आती है। ये रत्न प्यार, उत्साह, जुनून और प्रसन्नता का प्रतीक माना जाता है।
चंद्रकांत मणि
मून स्टोन को चंद्रकांत मणि भी कहा जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार इसको पहनने से आपके रिश्ते में हर प्रकार के विवाद और झगड़े खत्म होते हैं। पति-पत्नी के बीच में प्यार व विश्वास बढ़ता है। वहीं यदि आप प्यार के मामले में खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं तो आपको चंद्रकांत मणि रत्न जरूर धारण करना चाहिए।
मोती
मोती का संबंध सीधे चंद्रमा से माना जाता है। ये पवित्रता, सुंदरता, सुरक्षा और प्यार का प्रतीक माना जाता है। यदि आपके वैवाहिक जीवन में समस्या आ रही हैं या फिर पति और पत्नी को एक साथ रहने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इस मोती को धारण करने से आपको लाभ हो सकता है। साथ ही आपके वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।
Pongal 2023: कब है पोंगल का त्योहार? जानें इस पर्व से जुड़ी परंपरा और महत्व
पुखराज
पुखराज को धारण करने से शादीशुदा जीवन की सारी समस्याएं दूर होती हैं। वहीं अविवाहित लोग इसे पहनें तो उनके शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं। जो भी एक अच्छे पार्टनर की तलाश में है वह इसे पहन सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।