फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gemology: फिरोजा रत्न पहनने से बदल जाती है लोगों की किस्मत, जानें इसे धारण का सही तरीका

Wed, 13 Apr 2022 06:18 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 13 Apr 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Gemology Turquoise Gemstone Benefits Know the Right Way to Wear it in Hindi
फिरोजा रत्न पहनने से बदल जाती है लोगों की किस्मत - फोटो : iStock

Turquoise Stone Benefits: रत्न शास्त्रों में बहुत से रत्नों के बारे में बताया गया है। ये रत्न बेहद ही प्रभावी होते हैं। शास्त्रों के अनुसार, अगर रत्नों को सही तरीके के पहना जाय तो व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। इन्हीं रत्नों में से एक है फिरोजा रत्न। मान्यता है कि गहरे आसमानी रंग का ये रत्न गुरु का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही जिन लोगों को सूट हो जाए उन्हें शुभ फल देता है और उनकी रातों-रात किस्मत बदल देता है। रत्न शास्त्र के मुताबिक फिरोजा रत्न धारण करना बेहद उत्तम बताया गया है। फिरोजा रत्न को जीवन में सफलता दिलाने वाला माना गया है। इस रत्न को अंग्रेजी में 'टरक्वाइश' कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ये रत्न बहुत विशेष माना जाता है। ऐसे में चलिए आज जानते हैं फिरोजा रत्न को धारण करने से क्या लाभ मिलते हैं और इसे धारण करने का सही तरीका है.... 

Gemology Turquoise Gemstone Benefits Know the Right Way to Wear it in Hindi
फिरोजा रत्न पहनने से बदल जाती है लोगों की किस्मत - फोटो : iStock
फिरोजा रत्न के फायदे

गहरे आसमानी रंग का ये रत्न बृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित होता है। कहा जाता है कि फिरोजा रत्न को धारण करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति को प्रबलता मिलती है। इसके अलावा फिरोजा रत्न राहु केतु के दुष्प्रभाव को भी कम करने में भी सहायक होता है।

Gemology Turquoise Gemstone Benefits Know the Right Way to Wear it in Hindi
फिरोजा रत्न पहनने से बदल जाती है लोगों की किस्मत - फोटो : iStock

शास्त्रों के अनुसार, इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति के ज्ञान और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही जो लोग लंबे समय से व्यवसाय और नौकरी में असफलताओं का सामना कर रहे हैं, उन्हें भी फिरोजा रत्न धारण करने के सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gemology Turquoise Gemstone Benefits Know the Right Way to Wear it in Hindi
फिरोजा रत्न पहनने से बदल जाती है लोगों की किस्मत - फोटो : iStock

कहा जाता है कि कुंडली में गुरु ग्रह के आपके पक्ष में ना होने से दांपत्य जीवन में मनमुटाव और प्रेम विवाह में परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में अपने निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए फिरोजा रत्न जरूर धारण करना चाहिए।

विज्ञापन
Gemology Turquoise Gemstone Benefits Know the Right Way to Wear it in Hindi
फिरोजा रत्न पहनने से बदल जाती है लोगों की किस्मत - फोटो : iStock
फिरोजा रत्न धारण करने का तरीका 

रत्न शास्त्र के अनुसार, फिरोजा रत्न को सोने या तांबे की धातु में बनवाकर पहनना चाहिए। वहीं इस रत्न को धारण करने से पहले दूध और गंगाजल के मिश्रण में डाल कर शुद्ध कर लेना चाहिए। इसके अलावा मान्यता है कि गुरुवार और शुक्रवार का दिन इस रत्न को धारण करने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed