फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   five most genuine zodiac signs know your nature

बेहद ईमानदार होते हैं इन पांच राशियों के लोग, नहीं देते हैं किसी को धोखा

Fri, 15 Oct 2021 09:45 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 15 Oct 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
five most genuine zodiac signs know your nature
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किसी भी व्यक्ति के जन्म के समय, तिथि व नक्षत्र के आधार पर उसका नामकरण किया जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर यह बताता है कि वह किस राशि का है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के गुण और स्वभाव का संबंध उसकी राशियों से होता है। ज्योतिष कहता है कि प्रत्येक राशि का अपना अलग गुण व विशिष्टता होती है। राशि के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के मौलिक स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। ज्योतिष में चार राशियों के ऐसा जातकों के बारे में बताया गया जो बेहद ही ईमानदार माने जाते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये किसी को भी धोखा नहीं दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी राशियों के हैं वे जातक।
विज्ञापन


 

five most genuine zodiac signs know your nature
मेष राशि

मेष राशि-
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, यह उत्साह और पराक्रम का कारक ग्रह होता है। ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातक सत्य प्रिय होते हैं। ये स्वभाव से विनम्र होते हैं लेकिन कटु से कटु सत्य को भी साफ-साफ कह देते हैं। इनेक जीवन में रिश्तों का बहुत महत्व होता है। मेष राशि के जातक अपने से जुड़े हुए रिश्तों के प्रति समर्पित होते हैं और उनका पूरी तरह से ख्याल रखते है। ये लोग बेहद ही ईमानदार माने जाते हैं और जल्दी किसी को धोखा नहीं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

five most genuine zodiac signs know your nature
सिंह राशि

सिंह राशि-
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि जातको का स्वभाव भी इनकी राशि के नाम के अनुसार होता है।  ये लोग साहसी और जोशिले होते हैं इसी के साथ ये लोग अपने साथी के प्रति भी बेहद ईमानदार होते हैं। ये लोग जो भी कहते हैं साफ-साफ कहते हैं, ये लोग न स्वयं झूठ बोलते हैं और न ही इन्हें किसी और का झूठ बोलना पसंद होता है। ये लोग किसी को भी कभी जानते-बूझते धोखा नहीं देते हैं।

विज्ञापन

five most genuine zodiac signs know your nature
कर्क राशिः

कर्क राशि-
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के जातक बेहद भावुक होते हैं। ये लोग अपने से जुड़े लोगों को धोखा देने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं क्योंकि ये अपने रिश्तों से बेहद ही गहराई के साथ जुड़े होते हैं।

 

five most genuine zodiac signs know your nature
मकर राशि

मकर राशि-
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। ज्योतिष में शनि को न्याय का ग्रह माना गया है। इस राशि के जातक अपने रिश्तों को बेहद ईमानदारी के साथ निभाते हैं चाहें वे निजी रिश्ते हो या कार्य स्थल पर सहयोगी। ये लोग झूठ से सख्त नफरत करते हैं। इन लोगों पर विश्वास किया जा सकता है। 

five most genuine zodiac signs know your nature
कुंभ राशि

कुंभ राशि-
मकर राशि की तरह ही कुंभ राशि का स्वामी ग्रह भी शनि है। इस राशि के लोग समाज हित के लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं। कुंभ राशि के लोग वास्तविकता में विश्वास करते हैं और जिस बात को मन में ठान लें उसपर अडिग रहते हैं। ये लोग जल्दी किसी से मिलते-घुलते नहीं हैं लेकिन यदि किसी से दोस्ती कर लें तो उसे पूरी तरह निभाते हैं। ये लोग विश्वासपात्र साबित होते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed