फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Fengshui Tips For family and happy Married Life in hindi

Feng Shui Tips: वैवाहिक जीवन में चाहते हैं खुशहाली, तो आज ही करें फेंगशुई से जुड़े ये उपाय

Tue, 21 May 2024 12:03 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 21 May 2024 12:03 PM IST
सार

Fengshui Tips For Married Life: अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर व्यक्ति प्रयास करता है। अपने रिश्तों में मजबूती लाने के लिए व्यक्ति पूजा पाठ के साथ-साथ कई उपाय भी करता है। हालांकि, कई बार फिर भी रिश्तों में कड़वाहट बनी रहती है।

विज्ञापन
Fengshui Tips For family and happy Married Life in hindi
Fengshui Tips For Married Life - फोटो : iStock

विस्तार

Fengshui Tips For Married Life: अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर व्यक्ति प्रयास करता है। अपने रिश्तों में मजबूती लाने के लिए व्यक्ति पूजा पाठ के साथ-साथ कई उपाय भी करता है। हालांकि, कई बार फिर भी रिश्तों में कड़वाहट बनी रहती है। इसका कारण कोई दोष भी हो सकता है। ऐसे में फेंगशुई में मौजूद उपायों को करने से जीवन में खुशियां बनी रहती है।

विज्ञापन

फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र है। इससे जुड़े नियमों का पालन करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसमें मौजूद उपायों को करने से व्यक्ति को जबरदस्त लाभ प्राप्त हो सकते हैं। फेंगशुई के उपाय करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसकी सहायता से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आती है। इसी कड़ी में आइए इन उपायों के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

रोज क्वार्ट्ज
फेंगशुई के अनुसार वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए बेडरूम में रोज क्वार्ट्ज रखें। इसे बेडरूम के साउथ-वेस्ट कोने रखें। माना जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

सजावट का रखें ध्यान
आमतौर पर हर पति-पत्नी में लड़ाई होती है। लड़ाई से रिश्तों में मजबूती आती हैं परंतु इस लड़ाई का समय पर खत्म हो जाना ही ठीक है, अन्यथा समस्या हो सकती है। ऐसे में आप रिश्तों में प्यार बढ़ाने के लिए  बेडरूम को पिंक थीम पर सजा सकते हैं। इस दौरान दिवारों का रंग पेस्टल पिंक चुन सकते हैं। आप चाहें तो गुलाबी रंग के परदों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

लकी कैट को रखें
कई बार लड़ाई का कारण धन की कमी भी होती है। ऐसे में आप घर में लकी कैट रख सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार इसे घर की उत्तर दिशा में रखना उचित रहेगा। इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता है।

इस बात का रखें ध्यान
गंदगी हमेशा नकारात्मकता फैलाती है, इसलिए साफ-सफाई रखने की सलाह दी जाती है। फेंगशुई के अनुसार बेडरूम में चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखें। इससे रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

लिली का पौधा
घर में लिली का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। इसे रखने से प्यार, सौहार्द्र और खुशियां बढ़ती हैं। फेंगशुई के अनुसार इसे लगाने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed