फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   feng shui vastu tips who was laughing buddha and why are we always laughing

कौन थे लॉफिंग बुद्धा और हमेशा क्यों दिखते हैं हंसते हुए, जानिए रखने की सही दिशा

Thu, 21 Jun 2018 10:37 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
feng shui vastu tips who was laughing buddha and why are we always laughing
आज के दौर में चीन वास्तु शास्त्र फेंगशुई का प्रचलन काफी बढ़ गया है। भारत में जिस तरह से वास्तुशास्त्र है उसी प्रकार से चीन में फेंगशुई है। भारत में वास्तु शास्त्र के लिए वास्तु देवता और धन के देवता कुबेर को पूजा जाता है। फेंगशुई के अनुसार घर और दुकान पर लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से सुख और सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिरकार कौन थे लॉफिंग बुद्धा और कैसे पड़ा इनका नाम लॉफिंग बुद्धा आइए जानते हैं।
विज्ञापन


भगवान बुद्ध के शिष्य थे लॉफिंग बुद्धा
भारत के अलावा चीन और जापान में भगवान बुद्ध के कई शिष्य थे। उन्हीं में एक थे होतेई। ऐसी मान्यता है जब होतेई बौद्ध धर्म को स्वीकार किया और उन्हें आत्मज्ञान प्राप्त हुआ तो उसके बाद वे जोर-जोर से हंसने लगे। अपनी इसी हंसी के कारण वह लोगों को हंसाते और सुखी रहने की सीख देने लगे। वह जहां पर भी जाते वहां पर लोगों को हंसाते रहते थे। इसी कारण से जापान में लोग उन्हें हंसता हुआ बुद्धा यानी लॉफिंग बुद्धा कहने लगे। धीरे-धीरे उनके अनुयायियों की संख्या बढ़ती गई और पूरी दुनिया के करोड़ों लोग उन्हें मानने लगे। 
विज्ञापन


चीन की मान्यता के अनुसार लॉफिंग बुद्धा चीनी देवता है जिन्हें पुताइ नाम से वहां पर जाना जाता है। वे एक बौद्ध भिक्षुक थे और उन्हें मौज-मस्ती करना बहुत पसंद था। वे जहां भी जाते थे वहां अपना बड़ा गोलमटोल शरीर दिखाकर सभी को हंसाते थे। तभी से लोग इन्हें देवता की तरह मानने लगे और इनकी मूर्तियां घर में रखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लॉफिंग बुद्धा के उपाय
फेंगशुई के अनुसार लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति  को घर पर रखने से नकारात्मकता खत्म होती है और सकारात्मकता बढ़ती है।  जानिए घर में लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति कहां कैसे रखना चाहिए।

-लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति को भूलकर भी मुख्य दरवाज़े के सामने न रखे।

-लॉफिंग बुद्धा को घर या दफ्तर में रखते समय जगह का चुनाव सही ढ़ग से करें लांफिंग बुद्धा की ऊचांई और उन्हें देखते समय बराबर होनी चाहिए।

-लॉफिंग बुद्धा पूर्व दिशा में रखें जो अपने दोनों हाथों को उठाकर हंस रहे हों।

- लॉफिंग बुद्धा को अपने घर में दक्षिण पूर्व दिशा में रखें तो इस दिशा की सकारात्मक उर्जा बढ़ जाती है जो धन औ सुख को आकर्षित करती है। घर में रहने वालों की आमदनी बढ़ती है।


-आपके घर में कोई जादू-टोना करता है या किसी की बुरी नजर आपके घर के सदस्यों पर पड़ी है तो आपको ड्रैगन पर बैठे, दिव्य शक्तियों के स्वामी लॉफिंग बुद्धा को अपने घर में रखना चाहिए।

-धन की पोटली अपने कांधे पर टांगे लॉफिंग बुद्धा किसी भी घर या ऑफिस के लिए शुभ माने गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed