फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Feng Shui Tips To Attract Money Follow These Steps and Get Money

घर में होगी बरकत और जमकर बरसेगा पैसा, बस कर लें ये 5 छोटे उपाय

Fri, 28 Jun 2024 07:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 07:36 AM IST
सार

Feng Shui Tips To Attract Money: फेंगशुई किसी के लिए धन या संपत्ति नहीं लाता है, बल्कि यह घर और कार्यालय में एक ऐसा वातावरण बनाता है जो आपको आर्थिक समृद्धि की ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए समर्थन और शक्ति प्रदान करता है।

विज्ञापन
Feng Shui Tips To Attract Money Follow These Steps and Get Money
Feng Shui Tips For Wealth - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

Feng Shui Tips For Money: प्राचीन काल से धन को आकर्षित करने के लिए फेंगशुई का उपयोग किया जाता रहा है। फेंगशुई एक पारंपरिक चीनी प्रथा है जो पर्यावरण में सामंजस्य स्थापित करने के लिए ऊर्जा का इस्तेमाल करने का दावा करती है। फेंगशुई एक चीनी शब्द है जहाँ फेंग का अर्थ वायु या हवा और शुई का अर्थ जल या पानी है। फेंगशुई किसी के लिए धन या संपत्ति नहीं लाता है, बल्कि यह घर और कार्यालय में एक ऐसा वातावरण बनाता है जो आपको आर्थिक समृद्धि की ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए समर्थन और शक्ति प्रदान करता है। पैसे की ओर ध्यान आकर्षित करने के कई आसान और सरल उपाय हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में जिन्हें आसानी से किया जा सकता है।

विज्ञापन


धन क्षेत्र:- यह घर  या दफ्तर कहीं भी हो सकता है जहां आप अपने वित्तीय कार्यों का प्रबंधन करते हैं। इसलिए यह क्षेत्र सामंजस्यपूर्ण होना चाहिए। इस क्षेत्र को सबसे अधिक सुव्यवस्थित एवं सुन्दर बनाने की आवश्यकता है। धन वृद्धि के लिए और बचत के लिए लकड़ी की कलाकृतियां, नीला रंग, पानी के चित्र, मछली के चित्र, चीनी सिक्के, फेंगशुई जेम्स, बांस और अन्य प्रतीकों का उपयोग करें।
विज्ञापन

 
जल क्षेत्र:- लकड़ी को धन का प्रतिनिधित्व करने वाला तत्व माना जाता है। जल ही लकड़ी को पोषण देता है। पानी का प्रवाह धन के प्रवाह का प्रतिनिधित्व करता है। पानी के फव्वारे (वॉटर फाउंटेन) का शोपीस, चाहे कोई भी आकार हो, धन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में सबसे अच्छा इलाज के रूप में काम करता है। मछलियां और पानी का रंग नीला भी धन संबंधी समस्याओं को दूर करने में गिना जाता है। एक्वेरियम रखने से क्षेत्र सुंदर दिखता है और धन और प्रचुरता आकर्षित होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करें 27 तरह के बदलाव:- फेंगशुई मजबूत ऊर्जा बल को धन ऊर्जा में बदल देता है। कभी-कभी आकस्मिक व्यय जैसे धन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं जिसके त्वरित समाधान की आवश्यकता है। फेंगशुई आपके घर से 27 चीजें बदलने का सुझाव देता है। यह बदलाव रसोई, शयनकक्ष और हॉल आदि कहीं भी हो सकता है लेकिन सुनिश्चित करें कि गिनती सटीक 27 हो। यदि आपका प्रश्न है कि 27 ही क्यों? ऐसा इसलिए है क्योंकि 27 अंक को प्रमुख अंक माना जाता है। 2+7=9, फेंगशुई में यह स्वर्ग और पृथ्वी की पूर्णता और परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है।

धन के प्रतीक घर में रखें : - अपने घर में फेंगशुई प्रतीकों को लगाएं जो आपको धन और उसकी प्रचुरता के बारे में बताते हैं। मनी शिप , चीनी सिक्के और ऐसे वॉलपेपर के प्रतीक लगाएं जो धन ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। सुनहरा और बैंगनी रंग एक मजबूत आर्थिक संयोजन का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप सुनहरे और बैंगनी रंग की पेंटिंग, गलीचे, फर्नीचर आदि का उपयोग कर सकते हैं।


व्यवस्थित घर रखें : - आपके घर में जितनी अव्यवस्था होगी आपसे पैसा उतना ही दूर होगा। अव्यवस्थित घर  या दफ्तर धन हानि को दर्शाता है। एक अव्यवस्थित स्थान धन की ऊर्जा को न तो आकर्षित कर सकता है और न ही रख सकता है। इसलिए घर को व्यवस्थित रखें। घर में रखी टूटी और क्षतिग्रस्त चीज़ों से छुटकारा पाएं। लीक हो रहे जल स्रोतों को ठीक करें क्योंकि उनका रिसाव हानि का प्रतीक है। केवल हरे भरे पौधे ही रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed