फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Feng shui tips for wealth money happy life and increase good luck

फेंगशुई टिप्स: सौभाग्य और उम्र बढ़ाने वाला है ये पौधा, जानिए कैसे इसे लगाकर पा सकते हैं फायदे

Thu, 10 Jun 2021 09:28 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 10 Jun 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
Feng shui tips for wealth money happy life and increase good luck
feng shui tips

चीनी वास्तु को फेंगशुई के नाम से जाना जाता है। भारतीय वास्तु की तरह फेंगशुई में भी नकारात्मकता को दूर करके सकात्मकता को बढ़ावा दिया जाता है ताकि जीवन में तरक्की और खुशहाली बनी रहे। चीनी वास्तु में समस्याओं के समाधान हेतु और जीवन में सुख-समृद्धि एवं संपन्नता लाने के लिए फेंगशुई प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है। इसी तरह से फेंगशुई में बांस का पौधा लगाने को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पौधा बहुत तेजी के साथ बढ़ता है और साथ ही बहुत मजबूत भी होता है इसलिए बांस के पौधे को तरक्की सौभाग्य और लम्बी आयु का प्रतीक माना गया है। बांस का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है। इसे घर या कार्यक्षेत्र में लगाकर आप जीवन में तरक्की और सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह बांस के पौधे को लगाकर फायदा पा सकते हैं।

विज्ञापन

Feng shui tips for wealth money happy life and increase good luck
दिशा के अनुसार लगाएं बांस का पेड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest

फेंगशुई के अनुसार यदि आप हरे बांस का पौधा घर या ऑफिस में जहां भी लगाते हैं उस स्थान की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। जहां घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और क्लेश से मुक्ति मिलती है तो वहीं ऑफिस में यह पौधा लगाने से तरक्की प्राप्त होती है।


आपके घर में जिस स्थान पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठते हो वहां पर पूर्व दिशा में बांस का पौधा लगाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम भाव और तालमेल बढ़ता है और सौभाग्य जाग्रत होता है। 


यदि घर में आर्थिक सम्पंन्नता और सुख-शांति लाना चाहते हैं तो इसके लिए बांस के पौधे को पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इस स्थान पर बांस का पौधा लगाने से बहुत शुभ फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Feng shui tips for wealth money happy life and increase good luck
feng shui - फोटो : feng shui

यदि जीवन में धन की कमी महसूस हो रही हो तो इसे दूर करने के लिए 6 बांस के डंठल का पौधा लगाना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार छह बांस के डंठल वाला पौधा धन-समृद्धि को आकर्षित करता है।


दो बांस के डंठल का पौधा लेकर उसे लाल रिबन में लपेट कर एक जल भरे हुए कांच के बर्तन में रख दें। इसे घर की  पूर्व, पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में रखें।  इससे पति-पत्नी के संबंध मजबूत होते हैं। 


शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, रचनात्मकता और लेखन आदि कार्यों में सफल होने के लिए बांस के पौधे को स्टडी रूम में लगाना चाहिए। इसके लिए चार बांस के डंठल वाला छोटा पौधा लगाना बहुत शुभ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed