फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Feng Shui Tips Follow these effective Feng Shui remedies for the main entrance of the house luck may shine

Feng Shui Tips : घर के मुख्य द्वार के लिए अपनाए फेंगशुई के ये कारगर उपाय, चमक जाएगी किस्मत

Wed, 23 Mar 2022 03:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 03:16 PM IST
सार

Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार किसी भी घर में ‘ची’ अर्थात् प्राण ऊर्जा का प्रवेश तभी होगा जब उसका मुख्य द्वार सही होगा। यदि आपको लगता है कि आपके घर की खुशियों को किसी की नजर लग गई है या फिर कठिन परिश्रम करने के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं हो रही है तो आपको सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाले फेंगशुई के वास्तु आधारित नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन
Feng Shui Tips Follow these effective Feng Shui remedies for the main entrance of the house luck may  shine
Fengshui Tips: फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों पर ही आधारित है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Feng Shui Tips: फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों पर ही आधारित है। वास्तु शास्त्र की ही तरह फेंगशुई में भी घर और आस-पास की चीजों के बारे में बताया जाता है। इसमें उन चीजों के बारे में बताया जाता है जिन्हें घर पर रखने से गुड लक आ सकता है। फेंगशुई के अनुसार किसी भी घर में ‘ची’ अर्थात् प्राण ऊर्जा का प्रवेश तभी होगा जब उसका मुख्य द्वार सही होगा। यदि आपको लगता है कि आपके घर की खुशियों को किसी की नजर लग गई है या फिर कठिन परिश्रम करने के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं हो रही है तो आपको सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाले फेंगशुई के वास्तु आधारित नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं घर के मुख्य द्वार के लिए आपको कौन से फेंगशुई उपायों को अपनाना चाहिए।  

विज्ञापन
  • फेंगशुई के अनुसार यदि  मुख्य द्वार के सामने यदि कोई खम्भा हो तो उसको तुड़वाने की बजाय उस पर दर्पण लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। 
  • विज्ञापन
  • फेंगशुई के अनुसार घर का मुख्य द्वार प्रवेश द्वार ही होना चाहिए और प्रवेश द्वार से आपके घर में अच्छा प्रकाश आए और साथ ही वायु का संचरण भी अच्छे से रहे। मुख्य द्वार के बगल में कोई गैरज या अन्य द्वार नहीं होना चाहिए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मुख्य द्वार का दरवाजा यदि आवाज कर रहा है तो उसे ठीक करें। दरवाजे से आवाज आने से ऐसा लगता है कि दरवाजा रो रहा है और इससे घर में नकारात्मकता आती है। यदि घर में दरवाजे आवाज करते हैं तो उसकी ऑइलिंग करें। वह तुरंत ठीक हो जाएंगे। 
  • घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए आप अपने मुख्य द्वार को नियमित रूप से साफ करें। अगर जरूरत पड़े तो उसे पेंट भी कर सकते हैं। मुख्य द्वार साफ-सफाई के कारण घर में सकरात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। 
  • फेंग शुई के अनुसार यदि आप घर के मुख्य द्वार के समीप एक बुक शेल्फ रखेंगे तो यह सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर खींचती है। बस ध्यान रखें कि या शेल्फ मुख्यद्वार के बिल्कुल सामने नहीं होनी चाहिए अन्यथा यह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश में बाधा बन सकती है। 
  • अपने मुख्य द्वार के पास साफ-सफाई रखें और साथ ही घर में प्रवेश करने से पूर्व जूते-चप्पल बाहर ही उतरें। अन्यथा घर के भीतर नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश हो सकता है। इसलिए मुजही द्वार के आसपास कभी भी गंदगी इकट्ठी नहीं होने दें। 
  • फेंगशुई नियमों के अनुसार आपके घर का मुख्य द्वार और पिछला द्वार एक सीध में नहीं होना चाहिए क्योंकि ऐसा होने पर सारी ‘ची’ अर्थात् प्राण ऊर्जा प्रवेश करने के साथ ही बाहर निकल जायेगी। 
  • फेंगशुई नियमों के अनुसार यदि मुख्य द्वार के सामने रसोई घर है तो इस दोष से मुक्ति पाने के लिए मुख्य द्वार पर  क्रिस्टल बॉल लटका सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed