फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Feng Shui Plants Tips For Money Success And Wealth In Hindi

Feng Shui: आर्थिक उन्नति देंगे वास्तु और फेंगशुई के पांच पौधे

Sun, 07 Jul 2024 12:34 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 07 Jul 2024 12:34 PM IST
सार

वास्तु -फेंगुशई की मानें तो कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनको घर में लगाना अशुभ रहता है और कुछ ऐसे पौधे हैं जिनको लगाने से आपकी आर्थिक समस्या दूर होती है,घर में सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन
Feng Shui Plants Tips  For Money Success And Wealth In Hindi
Feng Shui Tips For Wealth - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमारे आस-पास की हरियाली प्राकृतिक सुंदरता प्रदान कर सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध वायु देती है, हमारे मन को सुकून और शांति भी देती है जिससे हम स्वस्थ्य और खुश रहते हैं। यदि हम वास्तु -फेंगुशई की मानें तो कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनको घर में लगाना अशुभ रहता है और कुछ ऐसे पौधे हैं जिनको लगाने से आपकी आर्थिक समस्या दूर होती है,घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं ऐसे ही पौधों के बारे में जो आपकी धन से जुड़ी समस्या के समाधान में मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन


मनी प्लांट
इस पौधे के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि और पैसा आता है। ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है इसलिए मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना शुभ माना गया है,यहां रखा मनी प्लांट सुख-सौभाग्य को बढ़ाता है। इसे लगाने से परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है और आर्थिक तंगी नहीं होती। मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में ना रखें और ध्यान रहे कि इसकी पत्तियां सूखने न पाएं।
विज्ञापन


बांस का पौधा
वास्तु में बांस के पौधे को शुभ, सौभाग्य और दीर्घायु का प्रतीक माना गया है। वास्तुविज्ञान के अनुसार यदि बांस के पौधे को दिशाओं के अनुरूप सही स्थान दिया जाए तो ये चमत्कारिक लाभ प्रदान करता है। बांस का अद्भुत पौधा नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करता है,वहीं यह अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है अतः इसे घर में अवश्य लगाना चाहिए।इसे लाल रिबन से बांधकर और कांच के बाउल में पानी डालकर रखना चाहिए।कांच के जार में छोटे आकार के बांस के पौधों को लाल धागे में बांधकर दुकान, प्रतिष्ठान में ईशान या उत्तरी दिशा में रखने से आर्थिक प्रगति होने लगती है।जीवन में धन की कभी कमी महसूस न हो इसके लिए 6 बांस के डंठल का प्रयोग आपको लाभ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसी
विष्णुप्रिया और मां लक्ष्मी का स्वरूप तुलसी को  घर के उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा में लगाने से लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहती है,जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। घर के आंगन में या छत पर तुलसी को रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं। शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि  का आगमन होता है एवं धन की कमी नहीं रहती।

लिली का पौधा
सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर यह पौधा घर के लोगों में खुशियां, सौहार्द बढ़ाता है। लिलि के पौधे की खासियत है कि इसे घर में लगाने से घर के सदस्यों का व्यवहार आपस में अच्छा रहता है। इसलिए इस पौधे को अपने घर के लिविंग रुम या फिर मेडिटेशन वाले कमरे में लगाना चाहिए।आर्थिक उन्नति के लिए सफ़ेद लिली को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।


मनीट्री या क्रासुला
फेंगशुई के अनुसार छोटे-छोटे गोल पत्तेवाले जेड पौधे को घर या ऑफिस  में रखना बहुत शुभ होता है,धन लाभ होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।  इसे दरवाज़े के पास प्रवेशद्वार पर अंदर की ओर लगाना चाहिए। कहते हैं यह पौधा चुंबक की तरह पैसों एवं सकारात्मक ऊर्जा  को अपनी ओर खींचता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed