फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   dussehra 2019 ravan sanhita ke upay

दशहरा 2019: रावण संहिता के कुछ उपाय जिसे अपनाकर बन सकते हैं धनवान

Tue, 08 Oct 2019 07:50 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 08 Oct 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
dussehra 2019 ravan sanhita ke upay
दशहरा पूजा 2019

आज दशहरा पूरे देश में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। विजयादशमी के ही दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। रावण को बुराई का प्रतीक मानकर लोग विजयादशमी के दिन रावण के पुतले जलाते हैं। भले ही रावण एक राक्षस था लेकिन उसके अंदर तमाम तरह के कई ऐसे गुण थे जिसकी प्रशंसा भगवान राम सहित सभी देवी-देवता करते थे। रावण को कई शास्त्रों का ज्ञान था। इसलिए उसे महान पंडित की पदवी भी हासिल थी। रावण ने ज्योतिष और तंत्र विद्या में महारत हासिल कर रखी थी। रावण ने रावण संहिता की रचना की थी जिसमें उसने कई उपाय बताए थे जिसको अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपनी किस्मत को चमका सकता है।दशहरे के अवसर पर आइए जानते हैं रावण संहिता के उपाय-

विज्ञापन


- अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लगातार 21 दिनों तक लगातार रूद्राक्ष की माला लेकर  ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नम: ध्व: ध्व: स्वाहा’ मंत्र का जाप करना चाहिए। 
विज्ञापन


- रावण ने रावण संहिता में दूर्वा को बहुत ही चमत्कारी माना गया है। धन प्राप्ति के लिए दूध में दूर्वा घास को माथे पर तिलक करने से धन की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रावण संहिता के अनुसार समाज में अपना यश बढ़ाने के लिए बिल्व पत्र को पीसकर चंदन लगाना चाहिए।

- धन से संबंधित सभी समस्याओं के निदान के लिए “ॐ सरस्वती ईश्वरी भगवती माता क्रां क्लीं श्रीं श्रीं मम धनं देहि फट् स्वाहा” इस मंत्र का जाप लगातार 40 दिनों तक करने से महालक्ष्मी की कृपा बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed