{"_id":"5fb2486624c1cf20110fbb96","slug":"dream-astrology-these-dreams-give-signs-of-wealth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये सपने बताते हैं आपके घर में होने वाला है मां लक्ष्मी का आगमन","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
ये सपने बताते हैं आपके घर में होने वाला है मां लक्ष्मी का आगमन
Tue, 17 Nov 2020 07:28 AM IST
Shashi Shashi
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 17 Nov 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
धन लाभ का संकेत देने वाले सपने (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में सोते हुए हम कई तरह के सपने देखते हैं। कुछ सपने हमें याद रहते हैं तो कुछ सपनों को हम भूल जाते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हर सपने का हमारे जीवन की घटनाओं से कुछ न कुछ संबंध होता है। स्वप्न शास्त्र में हर सपने का अर्थ होता है। स्वप्न शास्त्र में कुछ सपनों के बारे में बताया गया है जिनको देखने का अर्थ होता है कि जल्दी ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है। जानते हैं कि कौन से सपनो के माध्यम से मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत मिलता है।
विज्ञापन
- अगर सपने में आप सांप को उसके बिल के साथ देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है।
- सपने में नृत्य करती हुई स्त्री दिखाई देना भी बहुत शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह भी मां लक्ष्मी के आगमन और धन प्राप्ति का संकेत देता है।
- सपने में मधुमक्खी का छत्ता देखना बहुत ही शुभ होता है। यह सपना आपको धन प्राप्ति का संकेत देता है। सपने में शहद देखना भी शुभ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- अगर आप सपने में अपने आप को किसी ऊंचे स्थान पर या फिर किसी वृक्ष पर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह जल्दी ही आपकी नौकरी में प्रमोशन या करियर में ऊंचाई पर जाने का संकेत देता है। ऐसे सपने सफलता के सूचक होते हैं।
- सपने में अपने आपको आभूषण पहनते हुए देखना बहुत शुभ होता है। यह मां लक्ष्मी की कृपा होने का संकेत देता है। इस सपने का अर्थ होता है कि जल्दी ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।
- सपने में किसी देवी-देवता या फिर देवस्थान के दर्शन बहुत ही शुभ होते हैं। इस सपने का अर्थ होता है कि आपके ऊपर ईश्वरीय कृपा होने वाली है। मां लक्ष्मी जल्दी ही आपके ऊपर अपनी कृपा की बारिश करेंगी।