फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   do these remedy on Friday Goddess Lakshmi blessings will be showered shukrawar-ke-upay

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के इन उपायों से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आर्थिक तंगी से भी मिलेगा छुटकारा

Fri, 24 Nov 2023 12:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 24 Nov 2023 12:11 AM IST
सार

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन सभी घरों में मां लक्ष्मी की विधिनुसार पूजा की जाती हैं। साथ ही माता को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं।

विज्ञापन
do these remedy on Friday Goddess Lakshmi blessings will be showered shukrawar-ke-upay
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के इन उपायों से बरसेगी लक्ष्मी की कृपा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन सभी घरों में मां लक्ष्मी की विधिनुसार पूजा की जाती है। साथ ही माता को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं। शुक्रवार के दिन उपाय करने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ शुक्र देव को भी प्रसन्न किया जा सकता है। मान्यता है कि शुक्रवार के उपाय करने से घर में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दौरान कुछ लोग मां लक्ष्मी के नाम का उपवास भी करते हैं। ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। साथ ही शारीरिक कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। आमतौर पर महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख बने रहने के लिए भी ये व्रत करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के उपाय करने से कुंडली में शुक्र ग्रह से शुभ फल की प्राप्ति होती है। हालांकि, उपाय करने से पहले उन सभी उपायों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में आइए जानते है कि, शुक्रवार के दिन किन उपाय को करना चाहिए।

विज्ञापन

शुक्रवार के उपाय

  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिनुसार पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है। इस दौरान धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। कहते हैं कि कमल के फूल से नकारात्मक शक्तियों को दूर किया जा सकता है।
  • शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के लिए खास माना जाता है। इस दिन उपवास करने से शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। यही नहीं वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है।
  • शुक्रवार के दिन कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर खिलाना बेहद खास होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती है। आप चाहें तो इस दौरान कन्याओं को पीले रंग के वस्त्र और दक्षिणा भी दे सकते हैं।
  • मान्यता है कि शुक्रवार के दिन किसी को भी शक्कर उधार देने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में दरिद्रता का वास होता है। इसलिए ऐसा न करने की सलाह हमेशा दी जाती है।
  • शुक्रवार के शुभ दिन पर किसी को सुबह के समय पैसे उधार न दें। ऐसा करने पर पैसे वापस आने की संभावना कम होती है। इस दिन भूलकर भी पूजा के बाद किसी को पैसे उधार न दें।
  • शुक्रवार को शक्कर उधार देने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में दरिद्रता का वास होता है।
  • शुक्रवार के दिन गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसा करने से 33 कोटि देवी-देवताओं की कृपा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed