फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   diwali 2021 auspicious shubh yog before for shopping guru pushya yog

Diwali 2021: गुरु-पुष्य नक्षत्र आज, करें इन चीजों की खरीदारी, जानें दिवाली तक बन रहे कौन से शुभ योग

Thu, 28 Oct 2021 07:21 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 28 Oct 2021 07:21 AM IST
सार

विवाह को छोड़कर गुरु-पुष्य नक्षत्र में सभी तरह के कार्य किए जा सकते हैं। इस महाशुभ मुहूर्त में सोना,चांदी और हीरे के आभूषणों की खरीदारी करना बहुत ही शुभ रहेगा।

विज्ञापन
diwali 2021 auspicious shubh yog before for shopping guru pushya yog
pushya nakshatra - फोटो : pushya nakshatra

विस्तार

Diwali 2021 Auspicious Shubh Yog For Shopping: दिवाली की तैयारियां कई दिनों पहले से होने लगती है। दिवाली शुभ-लाभ, खुशी, संपन्नता और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। दिवाली की रात जीवन में धन-सम्पदा, वैभव और ऐश्वर्य के लिए माता लक्ष्मी की पूजा-आराधना होती है। दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक चलता है। पहले दिन धनतेरस का त्योहार आता है, जिसमें धन-वृद्धि के लिए खरीदारी की जाती है। इस दिन लोग बढ़चढ़ कर सोना-चांदी, गाड़ी, जमीन और मकान की खरीद करते हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने पर पूरे साल सुख और समृद्धि बरकरार रहती है। इस बार धनतेरस 02 नवंबर और दिवाली 04 नवंबर को है। लेकिन उसके पहले खरीदारी करने का एक महाशुभ मुहूर्त 28 अक्तूबर को बन रहा है। 28 नवंबर को गुरु-पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। दिवाली से पहले बना गुरु-पुष्य नक्षत्र कई तरह का संयोग खरीदारी के लिए शुभ है।
विज्ञापन


पुष्य नक्षत्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों में सर्वश्रेष्ठ और शुभ नक्षत्र होता है। इस नक्षत्र में किया गया कार्य बहुत ही शुभ फलदायक होता है। यह शनिदेव का नक्षत्र हैं। गुरु और पुष्य नक्षत्र का संयोग हर एक कार्य को करने के लिए बहुत ही शुभ माना गया है।
विज्ञापन


गुरु-पुष्य नक्षत्र कब 
28 अक्तूबर 2021 को गुरुवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर गुरु-पुष्य का संयोग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र 28 अक्तूबर की सुबह से लेकर रात तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदारी के लिए गुरु-पुष्य का शुभ संयोग
गुरु-पुष्य नक्षत्र का संयोग बहुत ही खास माना गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं और गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति देव को समर्पित होता है। गुरु और शनि दोनों में मित्रता का भाव रहता है। गुरु और शनि दोनों ही मकर राशि में विराजमान है। ऐसे में धनतेरस और दिवाली से पहले इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ रहेगा।

गुरु-पुष्य नक्षत्र में इन चीजों की करें खरीदारी
विवाह को छोड़कर गुरु-पुष्य नक्षत्र में सभी तरह के कार्य किए जा सकते हैं। इस महाशुभ मुहूर्त में सोना,चांदी और हीरे के आभूषणों की खरीदारी करना बहुत ही शुभ रहेगा। इसके अलावा आप अपनी जररूत की सभी चीजें भी इस दिन खरीद सकते हैं। इस शुभमुहूर्त में जमीन, मकान, भवन और शेयर में निवेश किया जा सकता है। 


दिवाली तक खरीदारी के कई शुभ मुहूर्त
28 अक्तूबर से खरीदारी के शुभ मूहूर्त आरंभ हो जाएंगे। इसके बाद सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग और द्विपुस्कर कई तरह के शुभ मुहूर्त होंगे। ऐसे में खरीदारी के लिए दिवाली तक बहुत ही अच्छा समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed