फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   diwali 2020 shubh muhurat dates for purchase new items like property car and gold

Diwali 2020: सर्वार्थसिद्धि योग में दीपावली, खरीदारी के 7 शुभ मुहूर्त, जानिए किस दिन क्या खरीदें

Thu, 05 Nov 2020 12:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 05 Nov 2020 12:47 PM IST
सार

  • 7 नवंबर को शनिवार है और इस दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग है।  ज्योतिष शास्त्र में सभी 27 नक्षत्रों में 'पुष्य' नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। शनिवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने की वजह से शनि पुष्य योग बन रहा है।

विज्ञापन
diwali 2020 shubh muhurat dates for purchase new items like property car and gold
diwali

विस्तार

 दिवाली का त्योहार इस बार 14 नवंबर को है। दिवाली पांच दिनों तक चलने वाला महापर्व है। दिवाली शुभ कार्य और नई खरीदारी के लिए सभी मुहूर्तों में सबसे बढ़िया समय माना गया है। इस बार दिवाली से पहले खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार दिवाली से पहले बने शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, नई गाड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीदना शुभ होगा। 7 नवंबर से 14 नवंबर तक यानी सात दिनों तक शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इस बार दिवाली पर खास बात यह है कि दिवाली 17 साल के बाद सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी। इसके पहले 2003 में ऐसा योग बना था। ऐसे में दिवाली से कुछ दिन पहले ही कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जिस कारण से नई चीजों की खरीदारी करना बहुत ही शुभफलदायक रहने वाला होगा।
विज्ञापन


मुहूर्त ग्रंथों के अनुसार दिन-रात्रि के मध्य 30 मुहूर्त होते हैं जिनमें कई मुहूर्त ऐसे भी रहते हैं जिसमें कोई भी आवश्यक कार्य संपन्न किया जा सकता है किंतु, वार और नक्षत्र के संयोग से भी कई ऐसे अतिशुभ योग बनते हैं जिनमें कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करके, नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करके, मंत्र अनुष्ठान, औषधीय कार्य, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करके तथा जमीन-जायदाद आदि का क्रय करके सभी मनोरथ सिद्ध किये जा सकते हैं।
विज्ञापन


आइए जानते हैं किस दिन कौनसा शुभ मुहूर्त है और क्या खरीदारी करना शुभ रहेगा।

7 नवंबर: 7 नवंबर को शनिवार है और इस दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग है।  ज्योतिष शास्त्र में सभी 27 नक्षत्रों में 'पुष्य' नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। शनिवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने की वजह से शनि पुष्य योग बन रहा है। 07 नवंबर शनिवार की सुबह 08 बजकर 03 मिनट से आरंभ होकर रविवार को सुबह 08 बजकर 43 तक रहेगा। शनिदेव का 'पुष्य नक्षत्र' शनिवार को मिलने के फलस्वरूप शनिवार को 'रवियोग' तथा रविवार को भी 'पुष्य' नक्षत्र रहने से रविवार को महान 'रविपुष्य' योग का निर्माण हो रहा है जो रविवार 08 नवंबर को सुबह 08 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या खरीदें: 7 नवंबर को विशेष रूप से भूमि का सौदा, नया घर, फर्नीचर और मशीनरी की खरीदारी करना शुभ। वैसे पुष्य नक्षत्र में  हर तरह की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

8 नवंबर: 8 नवंबर को रविवार है। इस दिन कुमार योग बन रहा है। 8 नवंबर को अहोई अष्टमी और अश्लेषा नक्षत्र का संयोग है। इस दिन नया कार्य करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।

9 नवंबर: 9 नवंबर को सोमवार और मघा नक्षत्र का संयोग है। इस दिन खास तौर पर महिलाओं से जुड़ी चीजें खरीदने के लिए शुभ रहेगा।

10 नवंबर: 10 नवंबर को मंगलवार का दिन रहेगा। साथ में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग है ऐसे में इस दिन इलेक्ट्रॉनिक चीजों को घर लाना शुभ रहेगा। वहीं प्रॉपर्टी में निवेश के लिए यह दिन शुभ है।

11 नवंबर: बुधवार के दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होने से वर्धमान योग बनेगा साथ में चंद्रमा- मंगल से महालक्ष्मी योग भी बनेगा। इस दिन हर तरह की खरीदारी की जा सकती है।

13 नवंबर: 13 नवंबर को धनतेरस का त्योहार है। धनतेरस के दिन सभी तरह के शुभ कार्य करने और नई चीजों की खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है।  इस दिन प्रदोष और हस्त नक्षत्र का योग है जिस कारण से खरीदारी करना और भी मंगलकारी रहेगा।


14 नवंबर: 14 नवंबर को शनिवार के दिन दिवाली है। इस बार 17 साल के बाद दिवाली के दिन सर्वार्थसिद्धि योग है। इस दिन लक्ष्मी गणेश पूजन के साथ नई खरीदारी करना शुभ और विशेष लाभकारी रहता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed