Copper Ring: तांबे की अंगूठी पहनने से होते हैं कई चमत्कारी फायदे, जानिए किस उंगली में पहनना होता है सबसे शुभ
Copper Snake Ring Benefits Astrology:-
सूर्य से जुड़ी समस्या
ज्योतिष शास्त्र के के अनुसार, यदि जातक की कुंडली में सूर्य दोष हो तो व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बाद भी उसका पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता है। साथ ही सामजिक सम्मान में कमी आती है। इसलिए यदि कमजोर सूर्य के कारण जीवन में परेशानियां आप कम नहीं कर पा रहे तो ऐसे में तांबे की अंगूठी पहनें।
मानसिक तनाव होगा कम
कहा जाता हे कि तांबे की अंगूठी पहनने से मानसिक और शारीरिक तनाव में भी कमी आती है। साथ ही इससे गुस्सा भी नियंत्रण में रहता है।
मान-सम्मान की होती है प्राप्ति
तांबे का संबंध सूर्य है और सूर्य को यश और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में तांबे की अंगूठी पहनने से व्यक्ति को समाज में पद प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होती है।
Sarkari Naukari Pane Ke Upay: सरकारी नौकरी पाने के लिए करें ये ज्योतिष उपाय, सूर्य देव की कृपा से मिलेगी कामयाबी
इस अंगुली में करें धारण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तांबे की अंगूठी को सूर्य की उंगली यानी रिंग फिंगर में पहननी चाहिए। इसे पहनने से यदि आपकी कुंडली में सूर्यं से संबंधित कोई दोष होगा तो उसका प्रभाव कम होने लगता है। साथ ही किसी व्यक्ति की पर यदि मंगल की क्रूर दशा हो, तो उसके लिए भी तांबा बेहद लाभकारी है। इससे मंगल के अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाते हैं।