फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Chinese Zodiac Sign Chinese astrology is based on animal signs know your personality on the basis of the Chinese zodiac

Chinese Zodiac Sign: पशु चिह्नों पर आधारित है चीनी ज्योतिष, जानें चीनी राशि के आधार पर अपना व्यक्तित्व

Tue, 04 Jan 2022 02:15 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 02:15 PM IST
सार

चीन ज्योतिषशास्त्र की राशियां पशु चिह्नों पर आधारित हैं। ये पशु चिह्न चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रेगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सुअर हैं।  इतना ही नहीं प्रत्येक साल का प्रतिनिधित्व एक पशु द्वारा किया जाता है।  

विज्ञापन
Chinese Zodiac Sign Chinese astrology is based on animal signs know your personality on the basis of the Chinese zodiac
Chinese Astrology 2022 - फोटो : istock

विस्तार

जिस प्रकार भारतीय ज्योतिष शास्त्र में 12राशियों के आधार पर राशिफल की गणना की जाती हैठीक उसी प्रकार चीन के ज्योतिष शास्त्र में भी 12 राशियां होती हैं जो आकाश, पृथ्वी और जल तीनों के सामंजस्य के सिद्धांत पर आधारित हैं। चीन ज्योतिषशास्त्र की राशियां पशु चिह्नों पर आधारित हैं। ये पशु चिह्न चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रेगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सुअर हैं।  इतना ही नहीं प्रत्येक साल का प्रतिनिधित्व एक पशु द्वारा किया जाता है।  उस वर्ष में जन्मे लोगों की राशि संबंधित पशु चिह्न होती है।  आइए जानते हैं की चीनी राशिफल के आधार पर आपकी कौन सी राशि है और इसके आधार पर आपका व्यक्तित्व कैसा है। 

विज्ञापन


चूहा 
ऐसे लोग जिनका जन्म साल 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020 में हुआ है, उनकी राशि चूहा है। इस राशि के लोग बेहद बुद्धिमान, चालाक और कल्पनाशील होते हैं।  हालांकि ये लोग एक जगह टिककर बैठ नहीं पाते और कुछ न कुछ नया, बेहतर करने के बारे में सोचते रहते हैं।  इनकी बैल, बंदर और ड्रैगन राशि वाले लोगों के साथ अच्छी बनती है।  
विज्ञापन


सुअर
चीनी ज्योतिष के मुताबिक जो लोग 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019 में जन्मे हैं, उनकी राशि सुअर है।  इस राशि के लोग खुश मिजाज और जिंदादिल होते हैं।  वे भविष्य के बारे में सोचने की बजाय वर्तमान में जीते हैं और हमेशा दूसरों की भलाई के लिए काम करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रैगन
चीन के ज्योतिष के अनुसार 1952, 1964, 1976, 1988, 2000 और 2012 में पैदा हुए लोगों की राशि ड्रेगन है।  इसे सबसे शुभ राशि माना जाता है। ऐसे लोग बेहद चालाक, अपने लक्ष्य के लिए समर्पित होते हैं।  वे हमेशा अपने काम से काम रखते हैं और पूरा फोकस अपने सफल होने पर रखते हैं और जल्दी सफल भी हो जाते हैं।  

बंदर 
ऐसे लोग जो 1956, 1968, 1980, 1992, 2004 और 2016 में पैदा हुए हैं, उनका पशु चिह्न बंदर है. ये लोग बेहद शरारती, मजाकिया और उत्साह पूर्वक जिंदगी जीने वाले होते हैं।  हालांकि ये लोग काफी चालाक भी होते हैं और किसी से भी अपना काम निकलवा लेते हैं।  

मुर्गा 
जो लोग 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005 या 2017 में जन्मे हैं उनकी राशि मुर्गा है। ये लोग बहुत मेहनती, बहादुर और शांत स्वभाव के होते हैं।  ये लोग हमेशा अपने परिवार का बहुत ध्यान रखते हैं।  

बकरी 
ऐसे लोग जो 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015 में पैदा हुए हैं वे बकरी राशि वाले हैं। ऐसे लोग हमेशा समूह में रहना पसंद करते हैं। इनके अंदर नेतृत्व गुण नहीं होता। हालांकि ये मेहनत करने और अच्छा नतीजा देने में माहिर होते हैं। 

सांप 
जो लोग 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013 में पैदा हुए हैं, उनकी राशि सांप है।  ये लोग होशियार और हुनरमंद होते हैं। हालांकि ये समय आने पर ही अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। लेकिन इनके लालची और ईर्ष्यालु स्वभाव के कारण इनसे बचकर ही रहना चाहिए।  

बाघ
 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, और अब जो लोगे 2022 में जन्मे हैं उनकी राशि बाघ है।  यह बेहद भाग्यशाली होते हैं। और अपने नाम के अनुरूप ही ये साहसी और निडर होते हैं।  लेकिन कई बार अहंकार के कारण अपना नुकसान करा बैठते हैं। 

श्वान (कुत्ता) 
1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018 के लोग श्वान राशि के होते हैं।  ऐसे लोग वफादार और सेवाभाव रखने वाले होते हैं।  ये अपने दोस्तों और परिजनों के साथ खुशनुमा जिंदगी बिताते हैं।  

बैल 
1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009 और 2021 में पैदा हुए लोगों की राशि बैल है।  ये लोग अपने राशि चिह्न बैल की तरह मेहनती, सीधे और हमेशा एक ही रास्ते पर चलने वाले होते हैं।  

खरगोश
1951, 1963, 1975, 1987, 1999 और 2011 में जन्मे लोगों की राशि खरगोश है।  ये लोग बेहद खूबसूरत, चंचल और आकर्षक होते हैं।  इनकी विनम्रता इनकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा देती है। 


घोड़ा 
1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002 और 2014 में जन्मे लोगों की राशि घोड़ा होती है।  ऐसे लोग बहुत मेहनती, हुनरमंद, ऊर्जा से भरे हुए और उदार स्वभाव के होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed