फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Chandra Grahan November 2020 these three signs get hurdles by Lunar Eclipse

Chandra Grahan November 2020: 30 नवंबर को चंद्र ग्रहण इन तीन राशिवालों के लिए है अशुभ, बढ़ेंगी परेशानियां, जानें उपाय

Fri, 27 Nov 2020 06:00 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 27 Nov 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan November 2020 these three signs get hurdles by Lunar Eclipse
चंद्र ग्रहण 2020: साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan November 2020: चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन 30 नवंबर को लग रहा है। यह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। दरअसल यह उपछाया चंद्रग्रहण है। ज्योतिष गणना के अनुसार, चंद्रग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लग रहा है। जिस कारण वृष राशि के जातकों पर ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा इन तीन राशियों पर चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। ये तीन राशियां इस प्रकार हैं - 

विज्ञापन


विज्ञापन

Chandra Grahan November 2020 these three signs get hurdles by Lunar Eclipse
मिथुन

मिथुन राशि के जातक बनाए रखें धैर्य
चंद्र ग्रहण का विपरीत प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के ऊपर पड़ सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। कार्यों में देरी भी हो सकती है। इसलिए आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी के साथ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग न करें, बल्कि सभी से प्यार से बातचीत करें। पारिवारिक जीवन में घर के किसी सदस्य की खराब सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है।


उपाय: चंद्र ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

Chandra Grahan November 2020 these three signs get hurdles by Lunar Eclipse
राशि

कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में आएंगी परेशानियां
कन्या राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का विपरीत असर पड़ सकता है। खासकर इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग जॉब में हैं और बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं उन्हें कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। 


उपाय: चंद्रमा गायत्री मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

Chandra Grahan November 2020 these three signs get hurdles by Lunar Eclipse
राशि

धनु राशि वाले अपनी सेहत का रखें ध्यान
इस अवधि में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत होगी अन्यथा आपको भारी नुकसान पहुंच सकता है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है। उसके भविष्य को लेकर आप कुछ ज्यादा ही सोच सकते हैं। इस दौरान आपको अधिक भाग-दौड़ करना पड़ सकता है। 


उपाय: चंद्र के वैदिक मंत्र का जाप करें।

Chandra Grahan November 2020 these three signs get hurdles by Lunar Eclipse
चंद्र ग्रहण 2020 का समय - फोटो : पेक्सेल्स

चंद्रग्रहण का समय
उपछाया से पहला स्पर्श- 30 नवंबर 2020 की दोपहर 1 बजकर 04 मिनट पर
परमग्रास- चन्द्र ग्रहण 30 नवंबर 2020 की दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर
उपछाया से अन्तिम स्पर्श- 30 नवंबर 2020 की शाम 5 बजकर 22 मिनट पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed