फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Chandra Grahan 2024 upay Take these measures to avoid negative energy of Lunar Eclipse In Hindi

Chandra Grahan 2024: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

Fri, 22 Mar 2024 09:54 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 22 Mar 2024 09:54 AM IST
सार

Chandra Grahan Upay In Hindi: ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण में अलग-अलग महत्व होता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो ग्रहण का लगना एक सामान्य सी भौगोलिक घटना है। जबकि ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को अशुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2024 upay Take these measures to avoid negative energy of Lunar Eclipse In Hindi
चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock

विस्तार

Chandra Grahan Upay In Hindi: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है। संयोग से इसी दिन होली भी है। ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण में अलग-अलग महत्व होता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो ग्रहण का लगना एक सामान्य सी भौगोलिक घटना है। जबकि ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा की रात राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्रमा पर ग्रहण लगता है। साथ ही कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान तमाम तरह की नकारात्मक शक्तियां प्रबल हो जाती हैं। ऐसे में ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

विज्ञापन


Chandra Grahan 2024: होली के दिन लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातें
विज्ञापन


चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

  • होली के दिन लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका प्रभाव भी यहां पर नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है इसलिए इससे बचने के लिए कुछ उपाय भी जरूर करने चाहिए।   
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए ग्रहण के दौरान गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। कहा जाता है कि इस दौरान गुरु ग्रह के बीज मंत्र ‘ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:’ का जाप फलदायी होता है।
  • इसके अलावा चंद्र ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप किया जा सकता है। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान मुंह में तुलसी की पत्तियां भी रख सकते हैं। इससे ग्रहण का दुष्प्रभाव व्यक्ति पर नहीं पड़ता है।
  • वहीं ग्रहण लगने से पहले और ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद व्यक्ति को स्नान जरूर करना चाहिए। 
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल से पूरे घर का शुद्धिकरण करें। 
  • साथ ही ग्रहण समाप्त होने के बाद दान-पुण्य जरूर करें। ऐसा करने से ग्रहण का दुष्प्रभाव व्यक्ति पर नहीं होता है। 

Holi 2024: चंद्र ग्रहण के साए में होली, जानिए त्योहार पर क्या होगा इसका प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed