फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   chandra grahan 2021 going on 19 november lunar eclipse 2021 date Know what to do and what not to do during grahan

Chandra Grahan 2021: आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए इस दौरान क्या करें क्या न करें

Fri, 19 Nov 2021 07:46 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 07:46 AM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2021 going on 19 november lunar eclipse 2021 date Know what to do and what not to do during grahan
चंद्र ग्रहण - फोटो : पेक्सेल्स

Chandra grahan 2021: आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।आज यानि 19 नवंबर यानी कार्तिक मास की पूर्णिमा को यह चंद्र ग्रहण लगनजा रहा है। हालांकि यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना होती है लेकिन धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी यह घटना बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन कुछ कार्य को करना वर्जित माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन क्या करें और क्या न करें।

विज्ञापन


ग्रहण के दौरान न करें ये कार्य-

  • ग्रहण के दौरान भोजन पकाना या कुछ भी खाना-पीना वर्जित माना जाता है। ग्रहण शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रख देने चाहिए।
  • विज्ञापन
  • ग्रहण के दौरान पूजा नहीं करनी चाहिए और देव मूर्तियों को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए। इस दौरान मंदिर के पट बंद कर देना चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ग्रहण के दौरान पति-पत्नी को रतिक्रिया नहीं करना चाहिए। 
  • ग्रहण के दौरान सोना भी वर्जित माना जाता है। 
  • ग्रहण शुरू होने के बाद सिलना (जिस कार्य में किसी भी तरह से चुभोना पड़े) काटना आदि कार्य नहीं करने चाहिए। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
  • ग्रहण में पेड़ पौधे भी नहीं छूना चाहिए। खासतौर पर तुलसी और शमी वृक्ष को ग्रहण के दौरान स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान परिवार में या अन्य किसी से भी वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए। गर्भावस्था में इस बात का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।

ग्रहण में ये कार्य करना रहता है सही-

  • ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं किया जा सकता लेकिन आप मानसिक रूप से ईश्वर का स्मरण कर सकते हैं।
  • ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देव, गुरु मंत्र या गायत्री मंत्र का जाप मन ही मन करना चाहिए।
  • ग्रहण के बाद पूरे घर की साफ-सफाई करके स्वयं भी स्नान करना चाहिए।
  • गाय को भोजन कराना चाहिए और जरूरतमंद लोगों में अन्न का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed