फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Chandra Grahan 2020 lunar eclipse date 10 january sutak time and place

Chandra Grahan 2020: 10 जनवरी को लगने वाले चंद्र ग्रहण की पूरी जानकारी, कब, कैसे और कहां

Tue, 07 Jan 2020 02:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 07 Jan 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2020 lunar eclipse date 10 january sutak time and place
चंद्र ग्रहण- यह चंद्र ग्रहण मांद्य चंद्र ग्रहण होगा

10 जनवरी को साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 10 जनवरी की रात 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर रात के 2 बजकर 42 मिनट तक चलेगा। 10 जनवरी को लगने वाले चंद्रग्रहण को मांद्य चंद्र ग्रहण होगा। आइए जानते हैं क्या होता है ये मांद्य चंद्र ग्रहण, ग्रहण का सूतक काल और कहां -कहां दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


 मांद्य चंद्र ग्रहण 

  • 10 जनवरी को लगने वाला चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं कहा जा सकेगा। क्योंकि यह चंद्र ग्रहण मांद्य चंद्र ग्रहण होगा। मांद्य यानी मंद पड़ने की क्रिया को कहते हैं। 10 जनवरी को होने वाले ग्रहण में चंद्रमा का छवि धूमिल होती प्रतीत होगी। चंद्रमा का करीब  90 प्रतिशत भाग मटमैला जैसा हो जाएगा। इस क्रिया में चंद्रमा का कोई भी भाग ग्रस्त नहीं होगा जिस कारण से ग्रहण का सूतक काल प्रभावी नहीं रहेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कहां- कहां दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण

  • भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। ज्योतिष नजरिए से देखा जाए तो यह चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के पुनर्वसु नक्षत्र में घटित होगा। भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना जैसे देशों में दिखाई देगा।

नहीं लेगा सूतक 

  •  चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है, लेकिन 10 जनवरी को लगने वाले चंद्र ग्रहण में सूतक का प्रभाव नहीं रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह चंद्र ग्रहण नहीं है यह तो केवल उपछाया चंद्र ग्रहण है। भारतीय ज्योतिशास्त्र और पंचांग के अनुसार उपछाया चंद्र ग्रहण को चंद्र ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। यही कारण है कि शुक्रवार, 10 जनवरी को लगने वाले इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल नहीं होगा। इस अवधि में सभी तरह के धार्मिक कार्यों की मनाही होती है, परंतु इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल नहीं लगेगा जिस वजह से सभी तरह के धार्मिक कार्य भी संपन्न होंगे और मंदिरों के कपाट भी खुले रहेंगे।

साल 2020 में 4 चंद्र ग्रहण

  • 10 जनवरी को पहला चंद्र ग्रहण होगा। दूसरा ग्रहण 5 जून 2020 को होगा। तीसरा 5 जुलाई को और चौथा सोमवार, 30 नवंबर को होगा।


साल 2020 में 2 सूर्य ग्रहण

  • पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed