इंसान की जिंदगी में नमक का काफी महत्व है। नमक का संबंध सिर्फ आपके स्वाद या सेहत से नहीं है, बल्कि आपके सौभाग्य से उसका गहरा नाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक को चंद्र और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि माना जाता है। नमक से जुड़े कई ऐसे ज्योतिषीय और वास्तु उपाय हैं, जिन्हें करते ही इंसान की किस्मत नमक की तरह चमक जाती है।
नमक के चमत्कारिक उपाय जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
1.
नमक का प्रयोग सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि नजर दोष को दूर करने के लिए भी किया जाता है। यदि आपको लगे कि घर के किसी सदस्य को नजर लग गई है, तो आप एक चुटकी नमक लेकर तीन बार उसके ऊपर से घुमाकर बाहर फेंक दें। मान्यता है कि इस नमक के इस उपाय से नजर दोष दूर हो जाता है।
2.
वास्तु विज्ञान के अनुसार शीशे के प्याले में नमक भरकर शौचालय और स्नान घर में रखने से उससे जुड़े वास्तुदोष दूर हो जाते हैं। इस उपाय का तार्किक कारण भी है। दरअसल, नमक और शीशा दोनों ही राहु ग्रह से जुड़ी चीजें हैं, जो इससे जुड़े नकारात्मक प्रभाव को दूर करने में मददगार साबित होती हैं।
07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें
3.
घर या कारोबार को बुरी नजरों या ताकतों से बचाने के लिए नमक का प्रयोग कारगर साबित होता है। जैसे डली वाले नमक को लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटकाने से घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक उर्जा का प्रवेश नहीं होता है। इसी तरह व्यापारिक प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर इसे लटकाने से नजर दोष से बचाव होता है और कारोबार में प्रगति होती है।
4.
नमक को कभी भी किसी व्यक्ति को अपने हाथ से उसके हाथ में सीधे मत दीजिए। खुला ही नहीं नमक का पैकेट भी किसी के हाथ में सीधे देने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आपसी संबंध खराब होते हैं।