फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Basant Panchami 2024 Do These Upay According To Zodiac Sign On Saraswati Puja News In Hindi

Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी पर राशि अनुसार करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां सरस्वती

Wed, 14 Feb 2024 09:56 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 14 Feb 2024 09:56 AM IST
सार

वसंत पंचमी का पावन दिन मां सरस्वती को अत्यंत प्रिय है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती ज्ञान, बुद्धि, वाणी और विद्या की देवी हैं। शस्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती हाथों में पुस्तक, विणा और माला लिए श्वेत कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं। 

विज्ञापन
Basant Panchami 2024 Do These Upay According To Zodiac Sign On Saraswati Puja News In Hindi
वसंत पंचमी पर राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Basant Panchami 2024 Upay: इस साल वसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जा रहा है। हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। वसंत पंचमी का पावन दिन मां सरस्वती को अत्यंत प्रिय है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती ज्ञान, बुद्धि, वाणी और विद्या की देवी हैं। शस्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती हाथों में पुस्तक, विणा और माला लिए श्वेत कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से शिक्षा संबंधी सभी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपाय करने से मां सरस्वती के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं वसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार उपाय...

विज्ञापन


वसंत पंचमी पर राशि अनुसार उपाय 

  • मेष : वसंत पंचमी के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनकर सरस्वती मां की पूजा करें और सरस्वती कवच पाठ जरूर करें। ऐसा करने से बुद्धि की प्राप्ति होगी। इसके अलावा एकाग्रता की कमी भी ठीक हो जाएगी।
  • विज्ञापन
  • वृषभ : मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए वृषभ राशि के जातक माता को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और फूल अर्पित करें। ऐसा करने से ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही जो भी समस्याएं हैं, उनसे राहत मिलेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मिथुन : इस राशि के जातक मां सरस्वती को हरे रंग का पेन (कलम) अर्पित करें और उससे ही अपनी सभी कार्यों को पूरा करें। ये कार्य आपकी लिखने संबंधी समस्याएं को समाप्त करने में मददगार होगा।
  • कर्क : कर्क राशि वाले जातकों को मां सरस्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए। संगीत क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले छात्रों को ऐसा करने से बहुत अधिक फायदा होगा।
  • सिंह : इस राशि के लोग मां सरस्वती की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा करने से विदेश में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की इच्छा पूरी हो जाएगी।
  • कन्या: कन्या राशि वाले गरीब बच्चों में पढ़ने की सामग्री बांटे, जिसमें पेन, पेंसिल किताबें आदि शामिल हों। मान्यता है कि यदि आप ऐसा करते हैं तो पढ़ाई में आ रही आपकी परेशानी दूर हो सकती है। 
  • तुला : तुला राशि वाले लोग किसी ब्राह्मण को सफेद कपड़े दान में दें। यदि छात्र ऐसा करते हैं तो उन्हें वाणी से जुड़ी किसी परेशानी से निजात मिल सकती है। 
  • वृश्चिक : यदि आपको यादाश्त से संबंधित कोई परेशानी है, तो इसे आप मां सरस्वती की आराधना करके इसे दूर कर सकते हैं। मां सरस्वती की पूजा के बाद लाल रंग का पेन उन्हें अर्पित करें।
  • धनु : मां सरस्वती को पीले रंग की कोई मिठाई अर्पित करें। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाएगी। साथ ही आपकी उच्च शिक्षा की इच्छा भी मां सरस्वती अवश्य पूरी करेंगी।
  • मकर : मकर राशि वाले जातक निर्धन व्यक्ति को सफेद रंग का अनाज दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी और आपके बुद्धिबल में विकास होगा।
  • कुंभ : कुंभ राशि के लोग गरीब बच्चों में स्कूल बैग और दूसरी जरूरी चीजें दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
  • मीन : मीन राशि वाले इस दिन छोटी कन्याओं में पीले रंग के कपड़े दान करें। इससे आपके करियर में आने वाली समस्याओं का निवारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed