फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   August born people traits know personalities

ज्योतिष: अगस्त में जन्मे लोग होते इस मामले में सबसे आगे, जानें इनके बारे में रोचक बातें

Fri, 30 Jul 2021 07:22 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 30 Jul 2021 07:22 AM IST
सार

अगस्त माह में जन्म लेने वाले जातक स्वभाव से कंजूस होते हैं। इनका यही स्वभाव इन्हें धनी बनाता है। इस माह में जन्म लेने वाले बुद्धिमान होते हैं। अपने बुद्धि के बल पर ही आप समाज में अपना एक अलग ही प्रभाव छोड़ते हैं।

विज्ञापन
August born people traits know personalities
अगस्त माह में जन्मे जातकों का स्वभाव - फोटो : Social Media

विस्तार

August Born People Traits: अगस्त का महीना कैलेंडर का आठवां महीना होता है। इस महीने उत्तर भारत में झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों का जन्म अगस्त माह में होता है उन जातकों के स्वभाव में कुछ विशेष ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है। अगस्त माह में जन्मे जातकों के ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। इनकी राशि सिंह होती है। इस मास में जन्मे जातकों के प्रत्येक कार्य में लीडरशिप दिखाई देती है। मिथुन और कन्या राशि के जातक इनके अच्छे मित्र होते हैं। अगस्त माह में जन्मे लोगों को प्रशासनिक नौकरी में जल्दी सफलता मिल जाती है। किसी भी बात को अपनी तरफ घुमाना इन्हें बहुत अच्छे से आता है। इनकी चतुराई इनकी वाणी से साफ देखी जा सकती है। आइए जानते हैं अगस्त माह में जन्म लेने वाले जातकों में और क्या-क्या विशेषताएं देखने को मिलती हैं-

विज्ञापन

अगस्त माह में जन्म लेने वाले जातक स्वभाव से कंजूस होते हैं। इनका यही स्वभाव इन्हें धनी बनाता है। इस माह में जन्म लेने वाले बुद्धिमान होते हैं। अपने बुद्धि के बल पर ही आप समाज में अपना एक अलग ही प्रभाव छोड़ते हैं। समाज की भलाई के कामों में आपकी खूब सक्रियता देखने को मिलती है। हालांकि भलाई का कामों में आपका स्वार्थ छिपा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप अधिक लोगों से मित्रता करने में यकीं नहीं करते हैं। आपके चुनिंदा दोस्त होते हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आप में गजब की प्रतिभा छिपी हुई होती है। आप कला, साहित्य और विभिन्न रचनात्मक विधाओं में आप अपनी अलग पहचान बनाते हैं। आपके भीतर सौन्दर्य बोध कमाल का है। आप अपनी मर्जी के मालिक हैं। आप स्पष्टवादी होते हैं। कई बार आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल देती है।

विज्ञापन

आर्थिक मामलों में आप बेहद संजीदा होते हैं। आपका अर्थ प्रधान नजरिया है। आप अपनी कौड़ी-कौड़ी का भी हिसाब रखते हैं। जहां तक प्यार का मामला है तो आप रिश्ते को बहुत ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं। कभी कभार तो रिश्ते से ज्यादा पैसा आपके लिए प्रिय हो जाता है। 

अगर इनके लकी नंबर की बात करें तो 2 ,5 और 9 नंबर इनके लिए भाग्यभाली माना जाता है। वहीं स्लेटी, गोल्डन और रेड रंग इनके लिए लकी माना जाता है। वहीं रविवार और शुक्रवार इनके लिए शुभ दिन माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्वास्थ्य के लिए माणिक, भाग्योदय के लिए मूंगा और यदि चर्म रोग या गुप्त रोग परेशान कर रहे हों तो पुखराज धारण करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed