फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Astrology tips Know what to do and not on Saturday

जानिए शनिवार के दिन क्या करें क्या न करें

Fri, 08 Jan 2021 10:05 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 08 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Astrology tips Know what to do and not on Saturday
shani dev

शनिवार का दिन भगवान भैरव और शनिदेव का दिन है। शनिदेव जीवन में अच्छे कर्म करने वालों को पुरस्कार और बुरे कर्म करने वालों को दंड देते हैं। जिन लोगों पर शनि की कृपा होती है उन्हें राजसुख प्राप्त होता है। शनिदेव की कृपा से रंक भी राजा बन जाता है। तो वहीं शनि की वक्र दृष्टि से जीवन में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। शनिवार के दिन विशेष सावधानी रखनी चाहिए। इस दिन कुछ कार्य नहीं करना चाहिए तो वहीं कुछ कार्य ऐसे हैं जिनसे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को क्या करें और क्या नहीं।

विज्ञापन

शनिवार के दिन क्या न करें

 

शनिवार को मांस मदिरा और किसी भी तरह की नशीली चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे आपका जीवन कष्टमय हो सकता है।

 

शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला, नमक, लोहा या लोहे की वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। अन्यथा आपके जीवन में बाधाएं उत्पन्न होना लगती हैं।

 

शनिवार के दिन पूर्व, उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। 

 

माना जाता है लड़के को शनिवार के दिन ससुराल नहीं भेजना चाहिए।

 

इस दिन भूलकर भी किसी कमजोर व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए अन्यथा आपको बहुत कष्टों का सामना करना पड़ता है।

 

शनिवार के दिन खाने में तेल का त्याग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार के दिन क्या करें


शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए और तिल या सरसों तेल का दीपक जलाना चाहिए।

 

इस दिन भगवान भैरव की उपासना भी करनी चाहिए। 

 

शनिवार के दिन छाया दान करें। इसके लिए कांसे की कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें सिक्का डालें। उसमें अपनी परछाई देखें और तेल को दान कर दें।
 

शनिवार को विभूति, भस्म या लाल चंदन धारण करें।
 

शनिवार को नैऋत्य, पश्चिम और दक्षिण दिशा में यात्रा करना सही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed