फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   astrology tips for thursday to pleased jupiter

गुरुवार: कुंडली में अशुभ गुरु को शुभ बनाने के कुछ उपाय

Wed, 16 Oct 2019 08:18 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 16 Oct 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
astrology tips for thursday to pleased jupiter
jupiter

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की विशेष भूमिका होती है। व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ घटनाओं का कारण ग्रह ही होते हैं। सप्ताह के सातों दिन का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। ज्योतिष में गुरु ग्रह को भाग्य का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में अगर गुरु की स्थिति अशुभ है तमाम तरह की परेशानियां आती है। वृहस्पति के अशुभ होने पर व्यक्ति के विवाह में विलंब होता है। उसकी शिक्षा में बाधा, मान-सम्मान में हानि आदि झेलना पड़ता है। ऐसे में वृहस्पति की कृपा पाने और इनसे जुड़े दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय करना चाहिए।

विज्ञापन


1- गुरु को पीला रंग अत्यधिक प्रिय है। यही कारण है कि उनकी पूजा में हल्दी का प्रयोग विशेष रूप से किया जाता है। बृहस्पति की शुभता को प्राप्त करने के लिए केले की जड़ या हल्दी की गांठ को पीले वस्त्र में गले में धारण करें।
विज्ञापन


2-  कुंडली में गुरु को शुभ बनाने के लिए गुरुवार के दिन पीली दाल, हल्दी, पीले वस्त्र, बेसन के लड्डू आदि किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें और केले के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- गुरुवार के दिन 'ॐ भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें। पीले रंग के फल का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बांटें।

4- आर्थिक कष्टों को दूर करने के लिए वृहस्पतिवार को विशेष रूप से विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। 

5- गुरुवार के दिन भगवान की पूजा के बाद हल्दी का तिलक लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed