फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   astrology tips for marriage and vivah upay

ज्योतिष: लड़की की शादी में हो रही देरी का यह हो सकता है कारण, जानें उपाय

Fri, 29 May 2020 07:49 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 29 May 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
astrology tips for marriage and vivah upay
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

किसी माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता उसकी बेटी के विवाह को लेकर रहती है। बेटी के विवाह को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। योग्य वर के लिए कभी लड़का पसंद नहीं आता तो कभी दोनों की कुंडली मिलान नहीं हो पाती। इस कारण से विवाह में देरी होने लगती है। ज्योतिष में किसी लड़की के विवाह में हो रही देरी के कारण हो सकते हैं जिनमें लड़की की कुंडली में गुरु के कमजोर होने से ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में गुरु को प्रबल बनाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं।

विज्ञापन


1- अगर किसी कन्या के विवाह में बार-बार अड़चने आ रही है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।

2- गुरुवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से कुंडली से गुरु संबंधित ग्रह दोष कम हो जाता है।

3- गुरुवार के दिन व्रत रखें और केले के पौधे की पूजा करें।

4- भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विवाह कार्य जल्दी संपन्न हो जाता है।

5- गुरुवार के दिन गरीबों को खाने की पीले रंग की चीजों का दान करना चाहिए और पीला वस्त्र धारण करें।

जानें जून माह में जन्मे लोगों की दिलचस्प बातें जो बनाती हैं उन्हें औरों से खास
विज्ञापन


कुंडली में विवाह के लिए कारक ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह की भूमिका होती है। विवाह के लिए गुरु ग्रह का प्रबल होना बहुत ही जरूरी होता है। ज्योतिष गणना के अनुसार जब गुरु पंचम भाव में द्दष्टि डालता है तो विवाह के लिए एक मजबूत योग का निर्माण होता है। अगर एक साल के लिए किसी जातक की कुंडली में गुरु पंचमेश के साथ एकादश भाव में बैठता है तो एक साल के अंदर विवाह होने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा विवाह में सहायक गुरु ग्रह के साथ शुक्र, चंद्रमा और बुध का योग भी प्रभावी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली में विवाह के लिए बाधक योग
अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु की दृ्ष्टि पंचम भाव में पड़ने से विवाह के योग बना रहा हो लेकिन उसी समय एकादश भाव में राहू आकर बैठता है तब यह योग विवाह के लिए अशुभ माना जाता है। विवाह तय होने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके आलावा गुरु के पंचम स्थान पर अगर अशुभ ग्रह आकर बैठ जाते हो यह विवाह में बाधक बनते हैं। ये अशुभ ग्रह है शनि, राहु और  केतु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed